गांजर में मनाया गया उज्जवला दिवस
महासमुंद।
- खल्लारी विधानसभा के ग्राम गांजर में उज्जवला दिवस मनाया गया।
- इस मौके पर गांजर के करीब 100 महिला हितग्राहियों को उज्जवला गैस कनेक्शन वितरित किया गया।
- कार्यक्रम में केवायसी फॉर्म, सुरक्षा, गैस बचत की भी जानकारी दी गई।
- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अलका चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सम्मान में प्रधानमंत्री गैस उज्जवला योजना की शुभारंभ किया है।
- इस योजना से देशभर की महिलाएं लाभान्वित हो रही है।
- उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार नारियों-बेटियों के उत्थान में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।
- इन योजना का पूरा-पूरा लाभ उठाना चाहिए।
-
योजनाओं की दी जानकारी http://यहां पढ़े…
- इस मौके पर पूर्व विधायक प्रीतम सिंह दीवान ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
- इस अवसर पर सरपंच कल्याणी चंद्रकार, पूरण सिन्हा, पूजा तिवारी, हीरा बघेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामखिलावन साहू, जिला उपाध्यक्ष नरेश चन्द्राकर, भारती साहू, पार्वती चन्द्राकर, मितानिन मुन्ना दीदी, आरती तिवारी सहित अनेक महिला समूह अध्यक्ष व सदस्यगण मौजूद थे।