Gold Price Today 23rd December 2020: आज 10 ग्राम सोने का भाव 50 हजार रुपये के नीचे आ गया है। सर्राफा बाजारों में आज सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली। सोने का भाव 199 रुपये लुढ़ककर 49,940 रुपये पर खुला। वहीं चांदी 1,538 रुपये गिरकर 65,576 रुपये पर खुली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 23 दिसंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे..
धातु | 23 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 22 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 49940 | 50139 | -199 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 49740 | 49938 | -198 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 45745 | 45927 | -182 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 37455 | 37604 | – 149 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 29215 | 29331 | – 116 |
Silver 999 | 65576 Rs/Kg | 67114 Rs/Kg | – 1,538 Rs/Kg |
IBJA के रेट देशभर में हैं सर्वमान्य
Chhattisgarh: भालू ने बुजुर्ग का मुंह नोचा…इलाज के दौरान मौत लोगों में दहशत का माहौल