Wednesday, June 7, 2023
Homeकोमाखानचौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में करीब एक करोड़ लोगों के...

चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में करीब एक करोड़ लोगों के योगाभ्यास करने का बना गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सभी लोगों से योग को जीवन पद्धति का हिस्सा बनाने का आव्हान किया है। डॉ. सिंह आज सवेरे चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और केन्द्रीय बिजली एवं नवीन और नवीनीकरण ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आर.के.सिंह और अन्य विशिष्टजनों ने 600 स्कूली बच्चों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया।

योग से शरीर स्वस्थ होता है: सीएम

  • इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ होता है।
  • स्मरण शक्ति बढ़ती है। योगाभ्यास करने वालों का आत्मविश्वास का स्तर भी ऊंचा होता है।
  • भारत के ऋषि मुनियों ने अपनी साधना और तपस्या से योग का जो ज्ञान दुनिया को दिया था, उसे आज पुनर्जीवित करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।
  • प्रधानमंत्री की पहल पर दुनिया में योग को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता मिली है।
  • पूरी दुनिया में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

गोल्डन बुक आफ रिकार्ड में दर्ज

  • ज्ञात हो कि छग की जनता ने पिछले साल योग दिवस पर 50 लाख लोगों के एक साथ योगाभ्सास करने का कीर्तिमान बनाया था।
  • आज चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे छग में एक करोड़ लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर अपने ही पुराने रिकार्ड को तोड़ा।
  • एक नया कीर्तिमान बनाकर इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराया।

भारत ने विश्व को योग का ज्ञान दिया: केंद्रीय राज्यमंत्री

  • केन्द्रीय राज्यमंत्री आर.के.सिंह ने कहा कि भारत ने विश्व को योग का ज्ञान दिया।
  • लेकिन यह विडंबना रही है कि योग भारत में प्रायः लुप्त हो रहा था।
  • पिछले चार वर्षो में प्रधानमंत्री के प्रयासों से विश्व में योग की महत्ता स्थापित हुई है।
  • उन्होंने कहा कि अन्य व्यायाम से शरीर और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
  • जबकि योग शरीर को स्वस्थ्य करता है और व्यक्तित्व को निखारता है।
  • योग हमें बेहतर मानव बनाता है। योग भय, चिंता और क्रोध से मुक्त कर शांति देता है।

प्रोविजनल प्रमाण पत्र प्रदाय

  • गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल ने नए विश्व कीर्तिमान का प्रोविजनल प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री को प्रदान किया।
  • दिव्यांग बच्चों द्वारा योग दिवस पर बनाई गई आकर्षक पेटिंग अतिथियों को भेंट की गई।

यहां देखें वीडिया:

महासमुंद में योग दिवस पर भाषण को लेकर भिड़े जनप्रतिनिधि

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: