Saturday, March 25, 2023
Homeक्राइमपत्नी के सामने हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला

पत्नी के सामने हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला

छत्तीसगढ़. महासमुंद गुरुवार की सुबह सिरपुर क्षेत्र कुकराडीह बंजर में 10 बजे जंगल में लकड़ी बीनने गए पति-पत्नी का मुकाबला हाथी से हाे गया। झाड़ी के बीच छूपे हाथी ने बुजुर्ग को पकड़ लिया। पत्नी जैसे-तैसे जान बचाती हुई एक किनारे में खड़ी हो गई। इस तरह पत्नी के सामने ही फुटबाल की तरह उसके पति पुरूषोत्तम दीवान को पटक-पटक कर मार डाला। इधर इसी दुघर्टना को रोकने लाखों रुपए खर्च कर शासन-प्रशासन खुुनकी हाथी यहं लाया है, लेकिन दुघर्टना और फसल नुकसान नहीं होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है।
डेढ़ माह हाथियों के आंतक रूकने के बाद तीन दिन पहले सुकुलबाय में प्याज की फल को नुकसान किया इसी तरह दर्जनों किसानों के बाड़ी में घुसकर तबाही मचा रहा है। हाथी भगाओं संयोजक राधेलाल सिन्हा ने बताया शासन-प्रशासन के लोग खुनकी हाथी को कैसे खाना दें इसे यहां कैसे रखें इसी पर ध्यान केंद्रीत किए हुए हैं, लेकिन लोगों की सुरक्षा कैसे हो इसे ध्यान नहीं रखा जा रहा है।


मृतक और उसकी पत्नी देवकी बाई

RELATED ARTICLES

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular