महासमुंद। छत्तीसगढ़ महासमुंद जिले के बागबाहरा में एक अज्ञात मौत ने लोगों को दहशत में ला दिया है। दरअसल, कुछ दिनों से बागबाहरा शहर में अचानक गाय बैल व कुत्ते रोजाना अपने आप मर रहे हैं, जिससे जानवरो पर किसी विशेष बीमारी का ख़ौफ़ बनते जा रहा है आज गुरुवार को 5 कुत्ते एक साथ मरे हुए मिले इसके बाद यहां हडकंप मचा हुआ है।
दहशत में हैं शहरवासी
लगातार एक के बाद एक बीमारी से लोगों में दहशत बनी हुई है। कोरोना संकट से जहां अब तक उबर नहीं पाए हैं इसी बीच बर्ड फ्लू ने यहां दहशत फैला दिया था। अब मवेशी और कुत्तों के मरने से बुरी तरह से लोग घबरा गए हैं।
क्या कहते हैं अफसर यह भी जानिए
इस मामले को लेकर सीएमओ अमरनाथ दुबे ने बताया कि मामला तो गंभीर है, इस संबंध में उच्चअफसरों को अवगत कराया गया है। लगातार कुछ दिना सें से गाय-बैल समेत कुत्ते की मरने की खबर आ रही है। कल बुधवार को दो कुत्ते मरे मिले थे और आज गुरुवार को पांच कुत्ते एक साथ मरने से अज्ञात बीमारी का भय बना हुआ है। अब जांच के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।
https://www.facebook.com/?ref=tn_tnmn
9617341438, 7879592500, 7804033123
https://www.facebook.com/webmorcha/?ref=bookmarks
Followthislink WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/GifNpp6MKWgCY9B5vi7xNe