आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
मेष
भवन निर्माण और रखरखाव में अत्यधिक व्यय हो सकता है। पिता की सलाह से व्यापार के महत्वपूर्ण निर्णय लें। व्यावसायिक यात्रा धन लाभ से परिपूर्ण रहेगी।
वृषभ
लंबे समय से आपके कार्य शीघ्र पूरे होने की संभावना है। पुराने मित्रों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेंगे। भूमि, भवन में निवेश लाभ दे सकता है।
मिथुन
व्यापार व्यवसाय में परिश्रम की अधिकता रहेगी। छोटी छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। खानपान में अति से बचें। परिवार के साथ महत्वपूर्ण समय बिताएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
कर्क
किसी के सहयोग से कार्य संपन्न होंगे। शारीरिक तौर पर मजबूत रहेंगे। संतान की शिक्षा, करियर, विवाह की चिंता खत्म हो सकती है। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है।
सिंह
योग, ध्यान व आध्यात्म के प्रति रुचि रहेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से कुछ चिंता हो सकती है। परिजनों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों के साथ घूूमने जा सकते हैं। सरकारी कार्य में सफलता।
कन्या
प्राॅपर्टी संबंधी समस्याओं का समाधान हो सकता है। विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना होगी। योग व आध्यात्म के प्रति रुझान रहेगा। बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। धन लाभ की संभावना है।
तुला
पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदी हो सकती है। विद्यार्थी परिश्रम करके ही सफलता की आशा रखें।
वृश्चिक
कार्यों में आ रही बाधा समाप्त हो सकती है। स्वविवेक का इस्तेमाल करके सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। अधिकारी नाराज हो सकते हैं। खानपान संतुलित रखें।
धनु
कुछ अपनों की ईर्ष्या का शिकार हो सकते हैं। किसी पर आंख बंद करके विश्वास न करें । धैर्य व संयम से काम लें। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। सेहत उत्तम।
मकर
मौसम के अनुसार खानपान का ध्यान रखें। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। भाई बहन के बीच प्यार बढ़ेगा। यात्रा सुखद।
कुंभ
किसी अजनबी पर विश्वास न करें। वित्तीय पक्ष बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां मनोनुकूल रहेंगी। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। संतान की सफलता से घर में प्रसन्नता रहेगी।
मीन
सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा प्रबल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता।
https://webmorcha.com/amazing-coincidence-is-being-made-on-shri-krishna-janmashtami-know-the-auspicious-time-of-worship/
https://webmorcha.com/this-advocate-described-himself-as-an-affidavit-of-a-descendant-of-lord-ram-filed-in-sc/
https://www.facebook.com/?ref=tn_tnmn
https://www.facebook.com/webmorcha/?ref=bookmarks