आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
मेष
दैनिक कार्य की गति सामान्य रहेगी। व्यापारियों को साझेदारी से लाभ हो सकता है। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्य की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। निवेश से बचें।
वृषभ
जीवनसाथी से सुख दुख साझा करेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। नई संस्थाओं से जुड़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बीमा, निवेश आदि में अच्छा लाभ हो सकता है।
मिथुन
माता का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। सेहत के प्रति सजगता बढ़ेगी। युवाओं को रोजगार के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। रचनात्मकता की ओर रुझान बढ़ेगा।
कर्क
वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। नए वस्त्र, आभूषण क्रय करने की योजना बन सकती है। राजकीय कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। मित्रों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
सिंह
वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। नए वस्त्र, आभूषण क्रय करने की योजना बन सकती है। राजकीय कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। मित्रों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
कन्या
व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान हो सकते हैं। दांपत्य में कटुता आ सकती है। सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा। यात्रा सुखद।
तुला
भूमि, भवन के कार्यों पर अत्यधिक खर्च हो सकता है। व्यापार के निर्णय जल्दबाजी में न लें। छात्र शिक्षण संबंधी कार्यों में रुकावट महसूस कर सकते हैं। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा टालें।
वृश्चिक
घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। सहकर्मी कार्य में व्यवधान पैदा कर सकते हैं। किसी प्रिय वस्तु के गुम हो जाने का डर है। कोई पुराना मित्र मिल सकता है। निवेश लाभदायक।
धनु
गहरी सूझ से पारिवारिक विवादों में तालमेल बनाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आय के साधन सुलभ हो सकते हैं। परिवार के साथ लंबी धार्मिक यात्रा हो सकती है।
मकर
राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता।
कुंभ
पिता का स्नेह व आशीर्वाद आपकी उन्नति में सहायक होगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा लाभदायक हो सकती है। भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
मीन
पति पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। उच्चाधिकारियों के लिए मैत्रीपूर्ण संबंध बनेंगे। कला व साहित्य के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। धर्म कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। निवेश से लाभ हो सकता है।
https://www.facebook.com/?ref=tn_tnmn
https://www.facebook.com/webmorcha/?ref=bookmarks
Astroindusoot, providing the best consultation to the customer for diminishing their problems regarding their health, love life, marriage life, career, through our best and experienced astrologers who are masters in their profession. Our company helps you in enjoying your life happily and free of tension.