मेष
संपत्ति संबंधी मसले किसी की मदद से हल हो सकते हैं। परिवार में कोई शुभ प्रेम प्रसंग आ सकता है। व्यापार में पकड़ थोड़ी ढीली रहेगी। ससुराल पक्ष के किसी कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
वृषभ
किसी मनचाहे व्यक्ति से मुलाकात कर मन खिन्न रहेगा। घर में महत्वपूर्ण वस्तुओं की खरीद हो सकती है। ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में समय व्यतीत होगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन के प्रति गंभीर रहेंगे।
मिथुन
किसी भी अजनबी पर विश्वास न करें। पड़ोसियों से कुछ अनबन हो सकती है। अधिक परिश्रम से सेहत बिगड़ सकती है। साझेदारों से लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता।
कर्क
घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। पति पत्नी में अच्छा सामंजस्य रहेगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। यात्रा के दौरान सावधानी रखें।
सिंह
भूमि, भवन में निवेश लाभदायक हो सकता है। व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आत्मविश्वास डगमगा सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
कन्या
कार्यों में आ रही बाधा समाप्त हो सकती है। वित्तीय पक्ष बेहतर रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। स्वविवेक का इस्तेमाल करके सफलता प्राप्त करेंगे। यात्रा शुभ।
तुला
विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुकावट आ सकती है। यात्रा के दौरान किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। प्रेम प्रसंगों में मजबूती आएगी। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
वृश्चिक
अधिकारी आपके कार्य से नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। भूमि, भवन में निवेश लाभ दे सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता के योग हैं। यात्रा टालें।
धनु
परिवार के लोगों के साथ बेहतर संवाद कायम करेंगे। व्यापार में निवेश लाभदायक हो सकता है। मित्रों के साथ राेमांचक यात्रा हो सकती है। किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें।
मकर
पुराने मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। माता पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। भाई बहनों में प्यार बढ़ेगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से कुछ चिंता हो सकती है। मन शांत रहेगा।
कुंभ
मित्रों के साथ मनाेरंजक यात्रा हो सकती है। माता पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। भाई बहनों में प्यार बढ़ेगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से कुछ चिंता हो सकती है। मन शांत रहेगा।
मीन
आप दूसरों के प्रति उदार रहेंगे। कारोबार में मनमाफिक लाभ होगा। मन में सकारात्मकता का संचार होगा। मित्रों के साथ सलाह मशविरा करने से लाभ होगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।