आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।
मेष
धार्मिक पुस्तकें पढ़ने में रुचि रहेगी। कुछ कानूनी अड़चनें तकलीफ दे सकती हैं। नौकरी में तरक्की व स्थानांतरण के योग हैं। रुका धन मिल सकता है। सहकर्मी कार्य में सहयोग करेंगे।
वृषभ
परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रुपरेखा बन सकती है। दांपत्य जीवन में अच्छा सामंजस्य रहेगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में अधिक लगेगा। निवेश न करें।
मिथुन
किसी विशेष प्रयोजन के लिए की गई यात्रा सफल हो सकती है। व्यर्थ की चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। अधीनस्थों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।यात्रा आनंददायक।
कर्क
अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं को संभालकर रखें। नए वस्त्र, आभूषण क्रय करने की योजना बन सकती है। किसी महिला मित्र का कार्य में विशेष सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहन के बीच प्रेम बढ़ेगा।
http://शिक्षाकर्मियों के तबादले में दलाली की सूचना से नाराजगी – भाजपा
सिंह
आय व्यय का नियंत्रण बनाकर चलें। वाहन के रखरखाव पर खर्च हो सकता है। खानपान में अति से बचें। आपसी सहयोग से बिगड़े कार्य बन सकते हैं। अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे।
कन्या
किसी के सहयोग से काम बन सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। व्यापार में मनाेनुकूल लाभ होगा। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें। निवेश सलाह लेकर करें।
तुला
मन चिंताओं से घिरे रहने के कारण विचलित रहेगा। यात्रा निरर्थक साबित हो सकती है। किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी या गुम होने का खतरा है। सेहत बेहतर। नया वाहन क्रय कर सकते हैं।
वृश्चिक
दांपत्य जीवन खुशनुमा व उत्साहवर्धक रहेगा। अपने कार्यों से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। नए लोगाें से संपर्क लाभदायक रहेगा। युवाओं को करियर के अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
धनु
प्रेम संबंध विवाह में परिवर्तित होने के योग हैं। साझेदारों की गतिविधियों पर नजर रखें। वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। यात्रा के दौरान नए व महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
मकर
विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। किसी रिश्तेदार संबंधी अशुभ समाचार से मन दुखी हो सकता है। संतान का पूर्ण सहयोग मिलेगा। वित्तीय पक्ष सामान्य। निवेश लाभदायक।
कुंभ
कोर्ट कचहरी के मामले लंबित हो सकते हैं। कला व दर्शन के प्रति रुझान रहेगा। व्यापार में मनचाहा लाभ मिल सकता है। विपक्ष हावी हो सकता है। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें।
मीन
यात्रा आनंददायक रहेगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। योजनानुसार कार्य संपन्न होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पूजा पाठ में मन लगेगा। दांपत्य में मधुरता रहेगी।