Tuesday, May 30, 2023
Homeज्योतिष/धर्म/व्रत/त्योहारराशिफल : क्या कहते हैं सभी राशियों के सितारे, पढ़ें 12 राशियों...

राशिफल : क्या कहते हैं सभी राशियों के सितारे, पढ़ें 12 राशियों का हाल

आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2019। अयन- दक्षिणायन, मास- भाद्रपद, पक्ष- कृष्ण, संवत्सर का नाम- परिधावी, ऋतु- शरद, वार- मंगलवार, तिथि (सूर्योदयकालीन)- द्वादशी, नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- पुनर्वसु, योग (सूर्योदयकालीन)- सिद्धि, करण (सूर्योदयकालीन)- कौलव, लग्न (सूर्योदयकालीन)- सिंह।
शुभ समय- 10.46 से 1.55, 3.30 5.05 तक।
राहु काल- दोप. 3.00 से 4.30 बजे तक।

मेष

मित्रों की नई योजनाओं में सलाह महत्‍वपूर्ण रहेगी। वित्‍तीय मामलों में आप संपन्‍न रहेंगे। पति पत्‍नी के मध्‍य सुखमय संबंध रहेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। सरकारी कामकाज आसानी से संपन्‍न होंगे।

वृषभ

स्‍वास्‍थ्‍य शिथि‍ल हो सकता है। बच्‍चों के साथ वक्‍त बिताएंगे। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। उच्‍चाधिकारी आपसे अच्‍छे बने रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में अधिक लगेगा। सेहत अच्‍छी रहेगी।

मिथुन

कोई भी गुप्‍त बात करते समय शत्रु से सावधान रहें। धर्म व अाध्‍यात्‍म के प्रति आपका रुझान रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेमियों का मिलन होने की संभावना है।

कर्क

विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्‍यकता है। प्रेम संबंधों के उजागर होने से आपके मान सम्‍मान को ठेस लग सकती है। भौतिक साधनों में अत्‍यधिक लिप्तता हो। पिता का प्रेम व सहयोग मिलेगा।

सिंह

शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन प्राप्‍त होगा। ससुराल पक्ष से मान सम्‍मान प्राप्‍त हो सकता है। नवीन वस्‍त्र, आभूषण क्रय करने की योजना बन सकती है। पैतृक संपत्ति प्राप्‍त होने के योग हैं।

कन्या

भूमि भवन क्रय करने की योजना बन सकती है। रचनात्‍मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धर्म के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी। व्‍यापार के निर्णय सोच समझकर लें। नए लोगाें के साथ मधुर संबंध बनेंगे।

तुला

कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्‍व बना रहेगा। व्‍यावसायिक यात्रा लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। काम के साथ परिवार के लिए भी वक्‍त निकालेंगे। किसी महिला मित्र का कार्य में सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

संतान के कार्य से आपको छोटी मोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आय व्‍यय का संतुलन बनाकर चलें। अध्‍ययनरत जातकों को सफलता मिल सकती है। व्‍यापार में साझेदारी लाभ दे सकती है। निवेश से बचें।

धनु

कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पति पत्‍नी के बीच अच्‍छा सामंजस्‍य रहेगा। कोई आश्‍चर्यजनक सूचना मिल सकती है। समाज में मान सम्‍मान बढ़ेगा। वाणी माधुर्य का लाभ लें।

मकर

किसी भी तरह की मुकदमेबाजी से बचें। रुका धन प्राप्‍त होने की संभावना है। परिश्रम व ईमानदारी से कार्य करना पसंद करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। प्रिय मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ

घर परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में दोषारोपण की भावना से बचें। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। मित्रों के साथ सुख दुख साझा करेंगे। यात्रा टालें।

मीन

आपको बुद्धि व विवेक से कामयाबी मिल सकती है। लोक कल्‍याणकारी कार्यों में लगे रहेंगे। व्‍यापार में अप्रत्‍याशित लाभ हो सकता है। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नवीन वस्‍त्र, अाभूषण क्रय करने की योजना बनेगी।

हमसे जुड़िए…

https://twitter.com/home

https://www.facebook.com/?ref=tn_tnmn

https://www.facebook.com/webmorcha/?ref=bookmarks

https://webmorcha.com/

https://webmorcha.com/category/my-village-my-city/

9617341438, 7879592500, 8871342716, 7804033123

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: