रायपुर। India vs New Zealand T20 Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 23 जनवरी को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में खेले जाने वाले टी‑20 मुकाबले को लेकर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम की एंट्री व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं।
वनडे मैच की अव्यवस्था से लिया सबक
दिसंबर में आयोजित वनडे मैच के दौरान दर्शकों को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा था। बड़ी संख्या में दर्शक शाम के समय स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन कई स्टैंड की सीटें भर जाने के बाद एंट्री गेट बंद कर दिए गए थे। इससे नाराज दर्शकों ने विरोध जताया था और कुछ स्थानों पर गेट टूटने की भी घटनाएं सामने आई थीं। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का कहना है कि टी‑20 मुकाबले में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए पहले से ही ठोस और व्यवस्थित योजना तैयार की जा रही है।
तय समय पर ही मिलेगी स्टेडियम में एंट्री
India vs New Zealand T20 Match क्रिकेट संघ ने स्पष्ट किया है कि इस बार स्टेडियम के आधा दर्जन से अधिक गेटों पर प्रवेश और बाहर निकलने का समय पहले से निर्धारित रहेगा। दर्शकों को अपने टिकट पर अंकित गेट से तय समय-सीमा के भीतर ही स्टेडियम में प्रवेश करना होगा। निर्धारित समय के बाद पहुंचने पर एंट्री नहीं दी जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं दर्शकों की होगी। संघ का मानना है कि बार‑बार गेट खोलने और बंद करने से न केवल अव्यवस्था फैलती है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होती है।
भूपेश बघेल के बयान पर अजय चंद्राकर का पलटवार, बोले – हनुमान चालीसा का असर वाणी में नहीं दिखता
हर गेट पर तैनात रहेंगे क्रिकेट संघ के सदस्य
पिछले मैच में प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी के कुछ गार्ड द्वारा बिना टिकट दर्शकों को प्रवेश देने की शिकायतें भी सामने आई थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार सभी एंट्री गेटों पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के सदस्य तैनात किए जाएंगे।
संघ के सदस्य गेट पर मौजूद रहकर एंट्री प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और निजी सुरक्षा गार्ड की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी, ताकि वैध टिकटधारकों को किसी तरह की परेशानी न हो।
पुलिस प्रशासन की भी ली जा रही मदद
India vs New Zealand T20 Match दर्शकों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर इस बार पुलिस प्रशासन की भी मदद ली जा रही है। पिछली बार हुई अव्यवस्थाओं की समीक्षा कर उन कारणों को चिन्हित किया जा रहा है, जिनकी वजह से स्थिति बिगड़ी थी।
पुलिस प्रशासन द्वारा स्टेडियम के अंदर और बाहर दर्शकों की आवाजाही, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर सुझाव दिए जाएंगे, जिनके आधार पर एंट्री व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
क्रिकेट संघ का दावा – बेहतर होगी व्यवस्था
India vs New Zealand T20 Match छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि गेट खुलने और बंद होने का समय पहले से तय रहेगा और दर्शकों को समय पर पहुंचना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि वनडे मैच के अनुभव से सीख लेते हुए टी‑20 मुकाबले के लिए बेहतर और सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाई जा रही है, ताकि दर्शकों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
नई शराब भट्टी खुलने के बाद महासमुंद में पहली मौत? खल्लारी क्षेत्र की घटना से मचा हड़कंप





















