Saturday, June 3, 2023
Homeदेश/विदेशभारतीय बासमती चावल दुबई पोर्ट से 250 कंटेनर गायब, कीमत 35 करोड़

भारतीय बासमती चावल दुबई पोर्ट से 250 कंटेनर गायब, कीमत 35 करोड़

नई दिल्ली। मेरठ से सऊदी अरब के लिए निर्यात किए गए भारतीय बासमती चावल के 250 कंटेनर दुबई पोर्ट गायब हो गया है। बताया जा रहा है 30 से 35 करोड़ रुपए की कीमत का बासमती चावल था। कंटेनर गायब होने से निर्यातकों में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के करीब 15 दिन बाद भी कंटेनर्स का कही पता नहीं चला है। बतादें कि इरान के बाद सऊदी अरब दूसरा देश है, जहां सबसे अधिक भारतीय बासमती को बहुत पसंद किया जाता है। ज्यादा बासमती निर्यात के मामले में दो साल पहले सऊदी अरब नंबर वन था। फिलहाल ईरान आगे है। हाल ही में सऊदी अरब निर्यात के लिए गए बासमती के 250 कंटेनर दुबई पोर्ट से गायब होने से निर्यातक परेशान हैं। निर्यातक गायब माल को बरामद कराने के लिए लगे हुए हैं।

http://अपहरण मौलिक के पापा का मित्र निकला मास्टरमाइंड, महिला सहित 4 आरोपी धरे गए

मामले में हरियाणा में एक एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। साथ ही ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्ट एसोसिएशन ने प्रकरण को भारतीय दूतावास में भी रखा है। भारी मात्रा में बासमती विदेशों में निर्यात होता है। हाल ही में निर्यातकों को दूसरी बार बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। एक ओर ईरान में निर्यात किए बासमती का 1500 करोड़ रुपए फंसा है। वहीं अब सऊदी अरब निर्यात किए गए बासमती के कंटेनर गायब हो गए हैं। इन दोनों मामलों को लेकर निर्यातक परेशान हैं। बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ. रितेश शर्मा के अनुसार, भारतीय दूतावास से ही इस मामले में मदद मिलेगी। उन्हें पूरी जानकारी दे दी गई है।

http://ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को जूतों की पहनाया माला, गुप्तांग में सरिया डालने लगे आरोप

[wds id=”1″]

हमसे जुड़िए…

https://twitter.com/home

https://www.facebook.com/?ref=tn_tnmn

https://www.facebook.com/webmorcha/?ref=bookmarks

https://webmorcha.com/

https://webmorcha.com/category/my-village-my-city/

9617341438, 7879592500, 8871342716, 7804033123

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: