Wednesday, June 7, 2023
Homeकोमाखानसंस्था ज़िंदगी मिलेगी ना दोबारा के सदस्यों ने डंगनिया तालाब के पास...

संस्था ज़िंदगी मिलेगी ना दोबारा के सदस्यों ने डंगनिया तालाब के पास पौधारोपण कर दिया पर्यावरण के प्रति सजगता का संदेश

रायपुर। समाज सेवी संस्था जिंदगी मिलेगी ना दोबारा के सदस्यों ने मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्था के अध्य्क्ष सुषमा ध्रुव तिवारी के नेतृत्व में डंगनिया तालाब के समीप अपनी सदस्य डॉ विनीता पांडेय के अभी हाल ही में दिवंगत हुए पिता स्व. द्वारिका प्रसाद शुक्ला की स्मृति में पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति सजगता का संदेश दिया।

  • रोपे गए पौधे के संरक्षण के लिए चौकीदार भी नियुक्त किया गया। वर्षाकाल में उसी स्थान पर सौ पौधा लगाने का संकल्प भी लिया गया।
  • इस मौके पर सुषमा ध्रुव तिवारी, शिल्पा विवेकानंद दुबे, रश्मि शुक्ला, ज्योति शर्मा, मनीषा चंद्राकर, रभां चौधरी, सुषमा शुक्ला, किर्ती तिवारी, सुमन दीवान, नीलू शर्मा, ममता बड़गैय्या, रूपाली शर्मा, रंजना साहू, लता साहू, चंद्रसेना दीवान, चंद्रप्रभा शर्मा, विनीता पांडेय, सुधा साहू, तोषीबा ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संस्था में पुरुषों को दी गई सदस्यता

  • संस्था द्वारा अपने नियमों में संशोधन करते हुए आज पुरुषों को भी सदस्यता दी गई। इसमें सौरभ तिवारी, नीतिश साहू, चंद्रभान वर्मा, राहुल वर्मा, शशिकांत शर्मा, अजय शर्मा, शुभाषित शर्मा, विशाल तिवारी को शामिल किया गया।
  • 1 जनवरी 2017 को गठित इस 65 सदस्यीय महिला टीम जिंदगी मिलेगी ना दोबारा को सुषमा ध्रुव तिवारी ने सामाजिक क्षेत्र में कार्य के उद्देश्य से बनाया।

जानिए संस्था का उद्देश्य

  • संस्था का उद्देध्य है समाज की ऐसी महिलाएं जो पढी-लिखी होने के बावजूद केवल घरों तक सीमित थी, उनके व्यक्तित्व को निखार कर उन्हें बाहर की दुनिया की व्यवहारिक जानकारी देना।
  • महिलाओं के अधिकार व कानूनी सुरक्षा से संबंधित जानकारी देना, बुजुर्गों के प्रति सम्मान देना।
  • लघु उद्योग के तहत कामकाजी महिलाएं जो अगरबत्ती बना रही हैं, उन्हें स्वास्थ्य व स्वच्छता की जानकारी देते हुए सतर्क करना।
  • घुमंतू बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करना, झुग्गी बस्तियों के उन बच्चों को जो नशा कर रहे है उसकी जानकारी परिवार को देकर काउंसिलिंग करना आदि शामिल है।
  • संस्था ने शहर में आयोजित होने वाले अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में भी अपनी महती भूमिका निभाई है। अभी हाल ही में रायपुर में आयोजित मारवाड़ उत्सव के सफल आयोजन में इस संस्था ने उल्लेखनीय कार्य किया।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: