Wednesday, June 7, 2023
HomeखेलIPL 2023: इन 5 खिलाड़ियों के कारण Teams को लगा चूना!

IPL 2023: इन 5 खिलाड़ियों के कारण Teams को लगा चूना!

IPL 2023:  पहला हाफ पूरा हो चुका है और अभी तक पांच ऐसे खिलाड़ी निकलकर आए हैं जिनके कारण फ्रेंचाइजीज को करोड़ों का नुकसान भी उठाना पड़ा है। इसमें से कुछ ऐसे हैं जो पूरे सीजन से बाहर हैं तो कुछ का आधा सीजन अभी तक बेंच पर बैठकर ही गुजर गया है। इस खबर में पांच ऐसे खिलाड़ियों की बात करेंगे जिनकी आईपीएल में सैलरी तो मोटी है लेकिन वह अपनी Team   के खास काम नहीं आ पाए हैं। कुछ तो ऐसे हैं जो खेल भी नहीं रहे हैं। इस कारण टीमों को करोड़ों रुपए का चूना लग रहा है।

बेन स्टोक्स (Ben Stokes)

CSK  को इस IPL में अभी तक सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। आईपीएल के मिनी ऑक्शन में Team   ने तीसरी सबसे बड़ी बोली लगाते हुए Ben Stokes को 16.25 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था। लेकिन पहले दो मैच खेलने के बाद ही वह बेंट पर बैठ गए और अभी तक उनकी वापसी का इंतजार ही है।

दीपक चाहर (Deepak Chahar)

दीपक चाहर को Csk  ने आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ की भारी-भरकम रकम खर्च करके खरीदा था। वह उस पूरे सीजन से बाहर रहे थे तो इस बार भी शुरुआती मैचों में शर्मनाक प्रदर्शन तो उन्होंने किया ही और चोटिल भी हो गए। इस कारण वह अभी तक इस सीजन में भी टीम के लिए कुछ नहीं कर पाए हैं

आईपीएल : Team India को मिला धोनी जैसा दूसरा Captain!

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) 

केकेआर के कप्तान shreyas iyer  को फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2022 से पहले 12.25 करोड़ में खरीदा था और टीम का कप्तान बनाया था। उस साल टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और Team  प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। उसके बाद इस साल अय्यर पूरे आईपीएल 2023 से बाहर हो गए। उनकी सर्जरी विदेश में हुई थी।

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)

MI  इस मामले में दूसरी सबसे ज्यादा प्रभावित टीम है। फ्रेंचाइजी के स्टार गेंदबाज Jasprit Bumrah भी पूरे मौजूदा सीजन से बाहर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 12 करोड़ की कीमत पर रिटेन किया था। पिछले साल फ्रेंचाइजी आखिरी स्थान पर रही थी और इस साल भी बुमराह की गैरमौजूदगी Team  को खल रही है।

जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer)

बुमराह के अलावा MI  को Jofra Archer  के रूप में भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है।

आईपीएल 2022 में आर्चर नहीं खेले थे

फिर भी फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में उनके ऊपर 8 करोड़ की बोली लगाई थी।

अब बारी थी 2023 की जहां आर्चर के खेलने का इंतजार था।

पर वह इस बार भी पहला मैच खेले और चोटिल हो गए।

आईपीएल : RCB को IPL 2023 का Champion बना देंगे ये दो धाकड़ खिलाड़ी!

 

RELATED ARTICLES

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: