महासमुंद.
महिलाओं के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज
- महिलाओं के साथ शोषण और बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस के निर्देश में रैली निकालकर एसडीएम महासमुंद को ज्ञापन राज्यपाल के नाम सौपेंगे। बतादें कि सभी महिला कांग्रेसी काले कपड़े पहनकर आज के दिन को काला दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया है. भाजपा के राज में महिलाएं एवं बच्चिया सुरक्षित नहीं है इसका विरोध करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष फुलो देवी के आदेशा अनुसार में यह प्रदर्शन रखा गया है। उक्त जानकारी लक्ष्मी देवागंन जिलाअध्यक्ष महासमुंद महिला कांग्रेस ने दी।
धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रम जो हम करने जा रहे हैं, या कर चुके हैं आप हमें व्हाट्एस 9617341438 या morchaweb@gmail.com पर मेल कर सकते हैं.
हाथी से मुक्ति दिलाने भाजपा नेता करेंगे ग्रामीणों से चर्चा

- महासमुंद सिरपुर क्षेत्र के हाथी प्रभावित 42 गांव के किसान आज 17 अप्रैल को दोपहर तीन बजे लहंगर में बैठक रखें हैं। इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष इद्रजीत सिंह गोल्डी , वन मंडलाधिकारी शामिल होंगे। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी के उत्पात से लगातार यहां किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में प्रमुख रूप से पनकु राम ध्रुव, गौतम राम ध्रुव, मनराखन ठाकुर रमाकान्त ध्रुव, पोषण यादव, नरेश पटेल, मोहन चन्दाकर, परदेशी राम बरिहा खोरबाहरा ध्रुव जगदीश पटेल नाथु राम ध्रुव रमेश ध्रुव जीवन साहु भागी राम यादव ऊदे राम ध्रुव हलथर साहु कामदेव ध्रुव भगवानी साहु एवं हाथी भगाओ फसल बचाओ समिति के सयोजक राधे लाल सिन्हा उपस्थित रहेंगे.
हमसे जुड़िए
सांसद आज कोमाखान में लेंगे अधिकारियों की समीक्षा बैठक
- महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद चंदूलाल साहू आज 17 अप्रैल को सांसद आदर्श ग्राम कोमाखान में सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा वे दोपहर 12 बजे अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।