महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल महासमुंद द्वारा 6 अप्रैल को 38 वॉ स्थापना दिवस कार्यक्रम जिला भाजपा कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, माधव टांक साले, ऐत राम साहू, संदीप दीवान, पवन पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता, पं दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना व माल्यार्पण कर स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रारंभ किया।
0 स्थापना दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता माधव टाकसाले ने कहा कि आज के ही दिन 6 अप्रैल को भाजपा की स्थापना हुई थी और भाजपा के प्रारंभिक संघर्षमय दौर से लेकर वर्तमान समय के पार्टी के स्वर्णिम कार्यकाल की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी के संस्थापक महापुरुषों के त्याग, तपस्या और बलिदान का सम्मान करते हुए हम सभी को उनके बताये मार्ग पर चले, साथ ही भाजपा के वरिष्ठ अनुभवी प्रेरणादायक कार्यकर्ताओं के अनुभव का लाभ लेते हुये एक जुट होकर निष्ठा और समर्पण भाव से पार्टी को और सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान दे।
0 पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर ने भाजपा की रीति-नीति और सिधान्तो पर आधारित देश और जनसेवा के लिए समर्पित राजनैतिक पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है और आज पूरे देश मे पार्टी का ऐतिहासिक सफलता में कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है। राष्ट सेवा और जनसेवा के साथ सबका साथ-सबका विकास भाजपा का उद्देश्य है और पार्टी के संस्थापक महापुरुषों के कल्पना के अनुसार भाजपा सभी वर्ग के विकास की योजनाए बनाकर जनकल्याण कारी योजनाओं जो प्राथमिकता से पूरा कर रही हैं, कार्यकर्ताओं की परिश्रम और निष्ठा से ही पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
0 पूर्व जिला महामंत्री राकेश चन्द्राकर ने भाजपा को भारत देश का गौरव बताते हुए कहा कि संघर्षों के दौर में अटल जी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा औऱ आज हम सभी भाजपा के ऐतिहासिक कार्यकाल के साक्षी है भाजपा कथनी औऱ करनी में अंतर नही है और इसलिए आज देश की जनता का भरपूर समर्थन पार्टी को मिल रहा है कार्यकर्ताओं का सम्मान और वरिष्ठजनो का अनुभवो का लाभ लेते हुए हम सभी को पार्टी के अनुशासन और दायित्व का पालन कर इसे और आगे विकसित करें।
0 स्थापना दिवस कार्यक्रम को जिला महामंत्री एतराम साहू, नपाध्यक्ष पवन पटेल, संदीप दीवान, सुजाता विश्वनाथन ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष सन्दीप घोष व आभार मंडल महामंत्री संतोष वर्मा ने किया उक्त स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रशांत श्रीवास्तव, शंकर चन्द्राकर, गिरिजाशंकर चन्द्राकर, नरेंद्र गिरी, वंदना कुलदीप, सुनीता साहू, पूनम सक्सेना, सुरेखा कंवर, सुनीता देवांगन, बबली रामटेके, मोहन मदनकार, रिंकू चन्द्राकर, मनोज सोनी, मलकित मक्कड, अजय चोपड़ा, महेंद्र वर्मा, गोपाल वर्मा, जीवन साहू, अरुण साहू, शिव राठोर, गौकरण साहू, महेंद्र गिरी, परमानन्द साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित मौजूद थे।