महासमुंद। तुमगांव थाना अंतर्गत गाड़ाघाट नाला के पास स्थित झाडिय़ों में सोमवार की सुबह एक महिला की अर्धनग्न लाश मिली। पुलिस ने मृतका की पहचान खुंटेरी निवासी संतोषी ध्रुव के रूप में की है। तुमगांव पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए जांच कर रही है। मृतका के परिजन उनके ही पति पर हत्या का आरोप लगाए हैं।
यह भी जानिए:
0 खुटेरी निवासी संतोषी ध्रुव (20) चार महीने से गाड़ाघाट नाले के पास स्थित ईट भठ्ठे पर अपने पति सूरज ध्रुव के साथ निवासरत थीं।
0 मृतिका के गले पर मिले निशान के आधार पर पुलिस हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
0 मृतका के परिजन महिला के पति पर हत्या आरोप लगा रहे हैं।
0 मृतका के परिजनों को सोमवार को खबर दी गई कि उनकी लड़की कहीं चली गई है। उसके बाद उन्हें मृतिका का शव झाडिय़ों में होने की जानकारी मिली।
0 पुलिस के अनुसार मृतका और सूरज चार माह पूर्व ही प्रेम विवाह कर यहां ईट भठ्ठे पर रह कर काम कर रहे थे।
0 मृतिका का पति सूरज पेशे से वाहन चालक है।
0 बताया जा रहा है कि सूरज का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता था।
0 इसलिए माना जा रहा है कि विवाद ही हत्या का कारण हो सकता है।