Thursday, June 1, 2023
Homeमहासमुन्दकांग्रेस ने भूपेश का किया जोरदार स्वागत, पार्टी को मजबूत करने से...

कांग्रेस ने भूपेश का किया जोरदार स्वागत, पार्टी को मजबूत करने से मिलेगी जीत

महासमुंंद।  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल जी रायगढ़ प्रवास से लौटते हुए तथा बागबाहरा के मछुआ कांग्रेस प्रकोष्ठ के सम्मेलन में जाने के पूर्व पिथौरा थाना चौक में श्री बघेल का महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आलोक चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस जनों के द्वारा आतिशी स्वागत किया गया।  स्वागत पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल पिथौरा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव द्वारिकाधीश यादव के निवास में आयोजित दोपहर भोज कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। श्री यादव के निवास में बघेल के आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अरविंदर छाबड़ा ,पूर्व मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश विक्रम डड़सेना, अनुसूचितजाति कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रंजीत कोसरिया एवं असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश सचिव नरेंद्र सेन के नेतृत्व में   स्वागत जोरदार किया गया। भोजन के दौरान प्रदेशाध्यक्ष द्वारा उपस्थित कांग्रेस जनों से संगठन को मजबूती प्रदान करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान महासमुंद के पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर ,जिलाध्यक्ष आलोक चंद्राकर ,महासमुंद शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जसबीर ढिल्लों, किसान नेता द्वय राजेन्द्र चंद्राकर ,दाऊ लाल चंद्राकर, प्रभारी महामंत्री हरदेव ढिल्लों, उत्तम वासुदेव, विनोद युगर, अंनत वर्मा सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: