महासमुंद। पशु चिकित्सालय पिथौरा में पदस्थ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी आई.जे. कालशा के सेवानिवृत्त होने पर पशुधन विकास विभाग पिथौरा में कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं पी.ए.आई.डब्ल्यू. द्वारा उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
- इस अवसर पर पशु चिकित्सालय पिथौरा में पदस्थ चिकित्सक डी.एन. पटेल और दीपक अग्रवाल द्वारा श्री कालशा के विभागीय कार्यो पर प्रकाश डालते हुए उनकी सराहना की गई।
- साथ ही उनके साथी वरिष्ठ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के.एस.चन्द्राकर, आर.डी.चन्द्राकर, सम्पत प्रधान, जे.एल.बाघ व पी.आर. चौहान द्वारा उनके कार्यकाल को याद करते हुए विभाग के प्रति उनके समर्पण व योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की गई।
- अंत में श्री कालशा को श्रीफल और शाल से सम्मानित करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
- कार्यक्रम में गोपाल भोई, प्रकाश पण्डा, विष्णु साहू व पी.ए.आई.डब्ल्यू. संघ के जिलाध्यक्ष गातेश्वर साहू, ब्लाक अध्यक्ष पवन साहू एवं साथी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
- उपरोक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी हंसराज निषाद ने दी।