Tuesday, May 30, 2023
Homeज्योतिष/धर्म/व्रत/त्योहारखर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं सिंह राशि के जातक....राशि...

खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं सिंह राशि के जातक….राशि से जानिए, कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशि के आधार पर जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशि :

23 जून- आज आप अपने समय का पूरा और सही प्रयोग करने में जुटे होगे। जिससे सामाजिक व राजनैतिक लाभ के रास्ते साफ होगे। आज पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल होगे। जिससे आपको प्रसन्नता होगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। किन्तु माता को लेकर आपको अस्पताल तक जाना पड़ सकता है।

वृषभ राशि  :

23 जून : आज आप अपने लोगों से सम्पर्क साधने में लग सकते हैं। आप अपने काम-काज को पहले की ही तरह तो करते होगे, किन्तु उसमें तेजी भी देना चाहेंगे। आज अपने किसी कानूनी विवाद को सुलझाने में लगे होगे। किन्तु गवाह के आभाव में आपको कुछ कम सफलता प्राप्त होगी, सेहत में पीड़ाएं होगी। दवा खानी होगी।

मिथुन राशि :

23 जून : आज आपके ग्रह अधिक शुभता की स्थिति बना रहे है। जिससे आप पत्नी व बच्चों के साथ प्रसन्न होगे। उन्हे उनकी पसंद की कोई वस्तु दिलाना चाहेंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन अनुकूल होगा। आप अपने व्यापार में बढ़त अर्जित करने को कोशिश करते हुए दिखेंगे। आप बाहरी मामलों में कहीं चूक सकते हैं।

कर्क राशि :

23 जून : आज के दिन को आप एक अवसर की तरह देखेंगे। आप जहाँ अपने लोगों से मिलने जाएंगे वहीं नौकरी के वास्ते आपको आज किसी यात्रा में जाना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसायी हैं, तो अच्छे परिणाम आपको कुछ दूर दिखेंगे। किन्तु प्रयासों को जारी रखने से फायदा होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

सिंह राशि  :

23 जून : आज आप अपने संतान पक्ष को उच्च शिक्षा के लिए तैयार करेंगे। वह आपके कहने पर आगे बढ़ने के लिए राजी भी होगे। किन्तु खर्च की अधिकता से आप कुछ परेशान होगे। हालांकि आज आपकी आमदनी तो ठीक होगी। प्रेम संबंधों में चाहत व लगाव और गहरा होगा। विदेश के कुछ मामलों में चिंताएं उभर सकती हैं।

कन्या राशि  :

23 जून : आज का दिन आपके कारोबार को नई दिशा दे सकता है। यदि आप पूरी तरह चौकस रहे तो। हाँ यह जरूर है कि आप पहले से इस बढ़त का अनुमान लगा चुके है। किन्तु इसे प्राप्त करना आपके लिए आसान नहीं होगा। लोगो के साथ चर्चाओं का दौर तेज होगा। किन्तु धन के आभाव के कारण योजनाएं रूक सकती हैं।

तुला राशि  :

23 जून : आज आप अपने काम-काजी जीवन में और अपना प्रभाव बना लेगे। जिससे आपको कुछ और जिम्मेदारियां दी सकती है। फलस्वरूप आपको कुछ लाभ होगा। आज का दिन सेहत के लिए प्रतिकूल होगा। जिससे आपको किसी चिकित्सक से सलाह लेनी होगी।

वृश्चिक राशि :

23 जून: आज आप अपने काम-काज को पहले से अधिक अच्छा बनाने के लिए लगे होगे। आप देखेंगे। कि कुछ यदि प्रयासों को और बढ़ाया जाता है। तो अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कठिनाइयों के चलते आपको कामों को बीच मे ही रोकना पड़ सकता है। धन के खर्च का प्रवाह पहले से कम नहीं होगा। जिससे आपको चिंता होगी।

धनु राशि  :

23 जून : आज आप अपने स्वास्थ्य को पहले से और बेहतर पाएंगे। जिससे आप कुछ साहस भरे कामों को भी अंजाम दे सकते हैं। आप काम-काज को और आगे ले जाने के लिए तत्पर होगे। प्रेम संबंधों में पहले की तुलना में अधिक चाहत होगी। जिससे आप खुश होगे। भूमि मामलों के विवाद और गहरा सकते हैं।

मकर राशि  :

23 जून : आज आप अपने लोगों के किसी मांगलिक आयोजनों में शामिल होने के लिए जाएंगे। वहाँ पहुंचकर उनसे कई मामलों मे चर्चाएं छिड़ सकती है। वैसे आज अपने काम-काज को और अच्छा बनाने के लिए सोचेंगे। किन्तु धन व साधनों के अभाव के कारण उतने अच्छे परिणाम नहीं होगे। जिसकी आप आश कर रहे हैं।

कुम्भ राशि :

23 जून : आज आप अपने धन लाभ की स्थिति को पहले की तुलना में अच्छा पाएंगे। जिससे आप अपने रूके हुए पहले के कामों को पूरा करने में कामयाब होगे। निजी संबंधों में परस्पर उपहारों को लेगे और देगे भी। वैसे आज का दिन आपके संतान पक्ष को उन्नति देने वाला होगा। जिससे आपके हौसले बुलंद होगे।

मीन राशि

23 जून : आज का दिन आपके सेहत के लिहाज से बढ़िया होगा। जिससे आप अपने कामों को पहले से ज्यादा अच्छा करते हुए दिखेंगे। आप इस बात से प्रसन्न होगे। कि आपने जो पहले के अनुमानों के आधार पर कुछ निर्णय लिए थे। वह ठीक बैठ रहे है। प्रेम संबंधों में चाहत की स्थिति होगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: