Thursday, June 1, 2023
Homeज्योतिष/धर्म/व्रत/त्योहारराम जैसा पुत्र की कामना तो सभी करते हैं, पर दशरथ कोई...

राम जैसा पुत्र की कामना तो सभी करते हैं, पर दशरथ कोई बनना नहीं चाहता:अमरजीत

मोरधा में भव्य मानस गान का सम्मेलन

महासमुंद।

  • महासमुंद विधानसभा के ग्राम मोरधा में त्रि-दिवसीय भव्य संगीत मय मानस गान सम्मेलन का आयोजन किया गया।
  • अपने गृह ग्राम के कार्यक्रम में शामिल होने अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रतिनिधि सुभाष शर्मा और छत्तीसगढ़ी रामायण के लेखक अमरनाथ त्यागी विशेष तौर पर पहुंचे थे।
  • सम्मेलन के मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरजीत चावला थे।
    अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य गोविंद साहू ने की।
  • विशेष अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हुलास गिरी गोस्वामी, पार्षद राजू साहू, गुरमीत चावला, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष आवेज खान और डॉ. देवेंद्र साहू व जितेंद्र साहू थे।
  • रामायण में 24 हजार श्लोक  http://यहां पढ़े…

  • अपने संबोधन में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरजीत चावला ने कहा कि रामायण में 24000 श्लोक है और हर श्लोक में पूरा जीवन दर्शन है। राम नाम के स्मरण मात्र से मनुष्य जीवन भव सागर से मुक्त हो जाता है।
  • उन्होंने कहा कि आज सभी को राम के जीवन चरित्र को अपनाने की आवश्यकता है। लोग राम जैसे पुत्र की कामना तो करते हैं, लेकिन दशरथ जैसा बनना कोई नहीं चाहता।
  • सम्मेलन को सुभाष शर्मा, अमरनाथ त्यागी, गोविंद साहू और परमानंद साहू ने भी संबोधित किया।
  • कार्यक्रम का संचालन महावीर चंद्राकर एवं आभार प्रदर्शन युवराज साहू ने किया।
  • कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अम्बर शुक्ल, उदयराम साहू, भागवत साहू, शुक्लराम दीवान, लखनलाल साहू, खेदूराम साहू, जनक राम लोधी, दामजी साहू, जीवन साहू, सालिक राम साहू, भारत साहू, रामभरोसा साहू, रामलाल यादव, शत्रुघ्न पटेल, डेरहा राम सेन, सेवक यादव, अमृतलाल सेन सहित सैकड़ों धर्म प्रेमी और ग्रामवासी उपस्तिथ थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: