कार्यक्रम में जुटे राजपूत क्षत्रिय समाज के लोग
महासमुंद। राजपूत क्षत्रिय समाज महासमुंद द्रारा वीर शिरोमणि व स्वाधीनता के महानायक महाराणा प्रताप की 478वीं जयंती सामाजिक भवन नयापारा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम समाज प्रमुखों द्वारा महाराणा प्रताप की तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
- इस अवसर पर समाज के संरक्षक भरत सिंह ठाकुर ने समाज के सभी लोगों को महाराणा प्रताप की जयंती की बधाई देते हुए कहा कि हम सबको महाराणा प्रताप को अपना आदर्श मानते हुए उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।
- उन्होंने कहा कि गरीब, दुखी व जरूरतमंदों की सेवा करना हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि हमारा दायित्व भी है।
- महाराणा प्रताप ने जंगलों में रहकर कंद-मूल खाकर समाज और देश की सेवा करते हुए अपनी जान की बाजी लगा दी। हमें भी उनसे प्रेरणा लेकर अपने देश व समाज की सेवा करना चाहिए।
हल्दी घाटी के युद्ध पर प्रकाश डाला
- समाज के वरिष्ठ नागिरक देवनारायण सिंह बिसेन ने हल्दी घाटी के युद्ध के बारे में प्रकाश डाला।
- लहरी सिंह ठाकुर ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन त्याग, तपस्या, बलिदान व स्वाधीनता के लिए सदियों तक जाना जाएगा।
- नारायण सिंह ठाकुर ने महारायण प्रताप को स्वतंत्रता के महानायक बताते हुए कहा कि उनसे ही प्रतिष्ठा हमें विरासत में मिली है।
- लाल विजय सिंह देव ने भी समाज के लोगों को महाराणा प्रताप के बताए हुए मार्ग का अनुशरण करने का आह्वान किया।
बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
- इस मौके पर समाज के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किया गया। बाद उन्हें पुरस्कृत किया गया।
- कार्यक्रम का संचालन महिला इकाई के अध्यक्ष राजश्री ठाकुर एवं आभार प्रदर्शन धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर ने किया।
- इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष उदयपाल सिंह भदौरिया, एसएस गौतम, विजय सिंह वर्मा, विक्रम सिंह ठाकुर, मनोहर सिंह ठाकुर, समाज के सचिव गुमान सिंह ठाकुर, कल्याण सिंह ठाकुर, शेखर सिंह राजपूत, राजेश सिंह ठाकुर, संतोष ठाकुर, भिलाई से रमेश सिंह ठाकुर, वासु ठाकुर, गणेश ठाकुर, उत्तरा ठाकुर, ललिता ठाकुर, शोभा ठाकुर, तुलसी ठाकुर, उपमा ठाकुर, इंदर सिंह ठाकुर, पूरण सिंह ठाकुर, ऋषभ सिंह ठाकुर, आशा ठाकुर, उषा ठाकुर, अर्चना ठाकुर, अनिता ठाकुर, सुमन ठाकुर, कमला ठाकुर, राधिका ठाकुर, रुचि ठाकुर, श्रेया ठाकुर, श्याम कुमारी ठाकुर आदि मौजूद थे।