महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने हाइवे 53 रोड रियाज ढाबा के सामने ग्राम गनियारी के पास घेराबंदी कर वाहन रोका। वाहन चालाक पुलिस को देखकर अपनी वाहन को छोडकर भागने लगे जिसे पुलिस स्टाफ के द्वारा दौडाकर पकडा गया। इस वाहन में आरोपी सोनू सिंह भिलाई तथा किशोर महानंद पिता स्वर्गीय भूगल महानंद भिलाई मौजूद थे।
पुलिस पूछताछ वाहन के डिक्की में छूपाकर गांजा रखना बताने पर दोनो व्यक्ति के संयुक्त कब्जे के सिल्वर रंग की हुंडई एसेंट क्रमांक CG04 HS 2270 की तलाशी लिया गया तलाशी दौरान वाहन के पीछली विक्की मेंसीट में 30 नग खाकी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ था। जिसमें 30 किलो गांजा कीमती 03 लाख रुपए जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। उक्त गांजा को ओडिशा से दुर्ग छत्तीसगढ़ बिक्री करने ले जा रहा था।
पुलिसिंग के साथ अभिनव पहले करने वाले विकास शर्मा को भेजें गए लाइन
इस सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्ग दर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन मे थाना प्रभारी सिंघोडा उप निरीक्षक चंद्रकांत साहू, सउनि सनातन बेहरा, आरक्षक सुशांत बेहरा, शोभा वर्मा दास रथी सिदार सरोज बारीक, आलोक शर्मा की टीम के द्वारा किया गया।