महासमुंद, स्कूल के पहले दिन बच्चों को मिठाई खिलाकर किया गया शाला में स्वागत

webmorcha

महासमुंद 26 जून 2024/ नए शिक्षण सत्र की शुरूआत आज हो गई है। बच्चों को स्कूलों में तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। जहां बच्चे उत्साह के साथ शाला में प्रवेश किए। वहीं एक बार फिर स्कूल का वातावरण बच्चों के किलकारियों से चहक उठा। जिले के सभी ब्लॉक में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। शाला प्रबंधन समिति, स्थानीय जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में स्कूलों का शाला प्रवेशोत्सव की तिथि का निर्धारिण किया गया है।

आज महासमुंद के नयापारा स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम उत्कृष्ट विद्यालय में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में शाला प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया। यहाँ गणवेश, पुस्तक और नव प्रवेशी बच्चों को तिलक, रोली लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रीमती अनिता जी रावटे, पार्षद श्रीमती मीना वर्मा, श्री रमेश साहू, श्री गोपाल वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री मोहन राव सावंत सहित स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक, बच्चे और पालकगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि शाला प्रवेशोत्सव से बच्चों के मन में उत्साह का संचार होता है। राज्य सरकार प्राथमिक और मिडिल स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पुस्तकें और गणवेश उपलब्ध कराती है ताकि स्कूल खुलने के पहले दिन से ही बच्चे अध्ययन में जुट जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक समुचित वातावरण प्रदान करता है।

छत्तीसगढ़ के इस शहर में युवती की हुई सरेराह हत्या, नकाबपोश बाइक सवार ने दिया घटना को अंजाम

आज शाला प्रवेशोत्सव के पहले दिन बच्चों सहित उनके माता-पिता को भी बधाई देता हूं और सभी शिक्षकों से आशा करता हूं कि वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें समाज में एक नई पहचान दिलायेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में यह परम्परा रही है कि हर खुशियों को त्यौहार के रूप में मनाते हैं। इसी तरह शाला प्रवेश भी एक उत्सव की तरह मनाया जाए।

ताकि स्कूल का पहला दिन बच्चों को जीवन भर याद रहे। इस दौरान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा कु. प्रेरणा साहू को मंच पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि कु. प्रेरणा कक्षा 10वीं की परीक्षा में मेरिट में 7वां स्थान प्राप्त की थी। विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि प्रेरणा सभी स्कूल के बच्चों के लिए वाकई प्रेरणा है।

कार्यक्रम में मौजूद श्रीमती अनिता जी रावटे ने कहा कि आज 52 दिन के अवकाश के पश्चात स्कूल खुल रहे हैं। मैं सभी बच्चों को बधाई देती हूं। उन्हेंने कहा कि बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और मोबाईल या अन्य गैजेट्स का कम से कम इस्तेमाल करें। यदि इस्तेमाल करना भी हो तो शिक्षा के उद्देश्य से इस्तेमाल करें। उन्होंने बच्चों को  शुभकामनाएं दी। पार्षद श्रीमती मीना वर्मा ने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चे उत्कृष्ट शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यहां शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए प्राचार्य और सभी शिक्षकों को बधाई देती हूं।

छत्तीसगढ़ गजेंद्र यादव का मिनिस्टर बनना लगभग तय

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री मोहन राव सावंत ने बताया कि पिछले वर्ष महासमुंद जिले का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। इस स्कूल से 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम २ात प्रतिशत रहा। पूरे जिले का राज्य स्तर पर कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम तृतीय स्थान और कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम सातवें स्थान पर रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 11 प्रतिशत परीक्षा परिणाम में वृद्धि हुई है। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के सहायक संचालक श्री सतीश नायर व श्री नंद कुमार सिन्हा, प्राचार्य सेजेस अमी रूफस व शिक्षक गण मौजूद थे।

ज्ञात है कि महासमुंद जिले में कुल शासकीय प्राथमिक २ाला 1278, मिडिल स्कूल 493, हाई स्कूल 62 और हायर सेकेण्डरी 126 शासकीय शालाएं संचालित है। जिसमें लगभग 1 लाख 62 हजार 303 विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। प्राथमिक शाला में 71 हजार 36 बच्चे, मिडिल में 46 हजार 964, हाई स्कूल में 25 हजार 178 और हायर सेकेण्डरी में 19 हजार 125 बच्चे अध्ययनरत् है।

https://www.facebook.com/webmorcha

ये भी पढ़ें...

तेंदूकोना धान खरीदी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई, भौतिक सत्यापन में 2149 कट्टा धान कम पाया गया

तेंदूकोना धान खरीदी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई, भौतिक सत्यापन में 2149 कट्टा धान कम पाया गया

breakingChhattisgarhMahasamundRaipurtoday's newsआज की खबरओडिशाछत्तीसगढ़ब्रेकिंगमहासमुंदयोगेश्वर राजू सिन्हारायपुरस्कूल के पहले दिन बच्चों
धान तस्करी पर कार्रवाई में दिखी प्रशासनिक सख्ती के साथ जमीनी सच्चाई।

टेमरी में 540 कट्टा धान जब्त, खेमड़ा में ट्राली छोड़ इंजन लेकर भागे तस्कर

breakingChhattisgarhMahasamundRaipurtoday's newsआज की खबरओडिशाछत्तीसगढ़ब्रेकिंगमहासमुंदयोगेश्वर राजू सिन्हारायपुरस्कूल के पहले दिन बच्चों
खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम अरण्ड में युवती पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर।

महासमुंद: खल्लारी में युवती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

breakingChhattisgarhMahasamundRaipurtoday's newsआज की खबरओडिशाछत्तीसगढ़ब्रेकिंगमहासमुंदयोगेश्वर राजू सिन्हारायपुरस्कूल के पहले दिन बच्चों
India vs NZ T20, रायपुर दर्शकों के लिए नई एंट्री व्यवस्था

India vs New Zealand T20 Match: रायपुर स्टेडियम में बदली एंट्री व्यवस्था, तय समय पर ही मिलेगा प्रवेश

breakingChhattisgarhMahasamundRaipurtoday's newsआज की खबरओडिशाछत्तीसगढ़ब्रेकिंगमहासमुंदयोगेश्वर राजू सिन्हारायपुरस्कूल के पहले दिन बच्चों
भूपेश बघेल के बयान पर अजय चंद्राकर का पलटवार, बोले – हनुमान चालीसा का असर वाणी में नहीं दिखता

महासमुंद: शराब अधिक सेवन से युवक की मौत, भट्टी परिसर में मिला शव

नई शराब भट्टी खुलने के बाद महासमुंद में पहली मौत? खल्लारी क्षेत्र की घटना से मचा हड़कंप

breakingChhattisgarhMahasamundRaipurtoday's newsआज की खबरओडिशाछत्तीसगढ़ब्रेकिंगमहासमुंदयोगेश्वर राजू सिन्हारायपुरस्कूल के पहले दिन बच्चों
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए उन्हें ढोंगी बताया और साधु-महात्माओं से शास्त्रार्थ की चुनौती दी।

भूपेश बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया ढोंगी, शास्त्रार्थ की दी चुनौती

breakingChhattisgarhMahasamundRaipurtoday's newsआज की खबरओडिशाछत्तीसगढ़ब्रेकिंगमहासमुंदयोगेश्वर राजू सिन्हारायपुरस्कूल के पहले दिन बच्चों
27 December 2025 Rashifal: मेष से मीन तक आज का दिन किसके लिए शुभ, किसे बरतनी होगी सावधानी

Aaj Ka Rashifal 27 December 2025: इन राशियों में दिखेगा जोश और एनर्जी, कुछ को भावनात्मक संतुलन की जरूरत

breakingChhattisgarhMahasamundRaipurtoday's newsआज की खबरओडिशाछत्तीसगढ़ब्रेकिंगमहासमुंदयोगेश्वर राजू सिन्हारायपुरस्कूल के पहले दिन बच्चों
आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल 27 दिसंबर 2025

🔮 Ank Jyotish Today 27 December 2025: आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल, जानें अपना शुभ अंक और लकी कलर

breakingChhattisgarhMahasamundRaipurtoday's newsआज की खबरओडिशाछत्तीसगढ़ब्रेकिंगमहासमुंदयोगेश्वर राजू सिन्हारायपुरस्कूल के पहले दिन बच्चों
heerendra-shastri-bhupesh-baghel-hindu-ekta-bhakti-controversy

धीरेंद्र शास्त्री का भूपेश बघेल पर पलटवार: हिंदू एकता और भक्ति प्रचार अंधविश्वास नहीं, जिन्हें यह लगता है उन्हें देश छोड़ देना चाहिए

breakingChhattisgarhMahasamundRaipurtoday's newsआज की खबरओडिशाछत्तीसगढ़ब्रेकिंगमहासमुंदयोगेश्वर राजू सिन्हारायपुरस्कूल के पहले दिन बच्चों
बागबाहरा में उठाईगिरी: बाइक की डिक्की से ₹2.65 लाख नकद चोरी, KCC लोन की रकम उड़ाई

[wpr-template id="218"]