Saturday, June 3, 2023
Homeछत्तीसगढ़महासमुंद, एक ही जिले में किसानों के साथ छल, उठा रहे भारी...

महासमुंद, एक ही जिले में किसानों के साथ छल, उठा रहे भारी नुकसान, मिलर्स और बिचौलिया औने-पौने दाम पर खरीद रहे धान!

महासमुंद। एक ही जिले में किसानों के साथ धोखा और छल हो रहा है। जिला मुख्यालय के कृषि मंडी में जहां धान की बोली लगाकर खरीदी की जा रही है। वहीं जिले के अन्य मंडियों में ऐसा पहल होते नहीं दिख रहा है। इसके कारण किसानों को 100 से 200 रुपए प्रति क्विटंल तक नुकसान उठाना पड़ रहा है। महासमुंद विधायक की अच्छी पहल से यहां किसानों को अपनी उपज की अच्छी रेट मिल रहा है। बाकी विधानसभा के जनप्रतिनिधि इस विषय को लेकर संगीन नहीं दिख रहे हैं।

बागबाहरा, सराईपाली, बसना, पिथौरा के अलावा जिले में आधा दर्जन कृषि उपज मंडी जहां वीरानी छाई हुई है, यहां कर्मचारी निविदा पत्रक काटने तक ही सीमित हैं। जबकि महासमुंद कृषि उपज मंडी की तरह इन मंडियो में धान की बोली लगाकर खरीदी की जाए तो जिले के किसान खुशहाल होंगे और बिचौलियों के हाथों औने-पौने दाम पर बेचने की बाध्यता खत्म होगी।

जिले के महासमुंद को छोड़ दें तो 16 सौ रुपए से अधिक धान की कीमंत नहीं है। जबकि महासमुंद का रेट सुनकर दंग रह जाएंगे।

जाने आज सोमवार को महासमुंद मंडी का रेट

सोमवार महासमुंद कृषि उपज मंडी में न्यूनतम बोली 1685 रुपये प्रति क्विंटल और अधिकतम बोली 1771 रुपये प्रति क्विंटल की दर से  व्यापारियों द्वारा बोली लगाई गई जिसका भुगतान व्यापारियों द्वारा  किसानों को 24 से 48 घंटे के अंदर कर दिया जाएगा। महासमुंद कृषि उपज मंडी क्षेत्र में 50 से अधिक व्यापारियों के फर्म को अनुज्ञप्ति प्रदान की गई है।

लेकिन केवल पांच व्यापारी ही मंडी प्रांगण में खुली बोली के माध्यम से कृषि उपज का खरीदी करने आते हैं।  आज सभी  किसानों का धान एक ही व्यापारी भगवती इंडस्ट्रीज मूढ़ेना के द्वारा खरीदा गया अगर सभी व्यापारी प्रांगण में आकर बोली लगाते तो प्रतिस्पर्धा तेज होती और किसानों को अधिक दाम मिल पाता। महासमुंद मंडी प्रांगण में आज की आवक  800 बोरी रहा जो पहले दिन की तुलना में  600  बोरी अधिक है किसानों को मंडी प्रांगण में खरीदी की जानकारी जैसे जैसे हो रही है वैसे वैसे किसान अपने उपज को मंडी में बेचने ला रहे हैं। उक्त जानकारी जागेश्वर जुगनू चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य एवं छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ संयोजक मंडल सदस्य ने दी।

CG शराब घोटाला, अनवर ढेबर, पप्पू ढिल्लन और AP त्रिपाठी आज कोर्ट होंगे पेश

https://www.facebook.com/webmorcha

RELATED ARTICLES

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: