महासमुंद। बेमचा स्थित जिला जेल इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल, यहां एक ही पद पर दो सहायक जेलर की नियुक्ति की गई है। इस कारण यहां दो जेलरों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रहा है। यह वर्चस्व की लड़ाई अब सबके सामने आ चुका है। यहां तक इसकी जानकारी जेल प्रशासन के उच्चअफसरों को भी है। लेकिन जॉच अधर पर लटका हुआ है।
बतादें फवरी 2020 में रमाशंकर सिंह को सहायक जेलर के रूप में जेल प्रशासन ने पदस्थ किया। इसके बाद जून 2020 में डीडी टोंडर को यहां सहायक जेलर के रूप में पदस्थ किया गया। स्थानीय प्रशासन ने जेल का प्रभार डीडी टोंडर को दिया। इसके बाद दोनों के बीच महायुद्ध छिड़ गया है, एक दूसरे को नीचे दिखाने का सिलसिला अनवरत जारी है। प्रभारी जेल अधीक्षक सुनील कुमार चंद्रवंशी का कहना है कि इसकी जानकारी जेल प्रशासन को दे दी गई है। साथ ही मार्गदर्शन मांगा गया है।
ऐसे चल रहा वर्चस्व की लड़ाई
वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा ऐसा है कि जेल के भीतर होने गतिविधियों की एक-एक जानकारी बाहर निकल रहा है। अभी कुछ दिन पहले यहां से एक वीडियो कुछ अखवार को दी गई थी, जिसमें यहां कोविड़ काल में जनप्रतिनिधियों द्वारा नियमों को दरकिनार कर कैदियों को केले बॉटने की बात कही गई थी। इसे लेकर यहां पदस्थ दोनों जेलर का अलग-अलग बयान भी सामने आया था। डीडी टोंडर ने केले बांटने को सही बताया था। वहीं दूसरी ओर सहायक जेल अधीक्षक RP सिंह ने बताया था कि कोविड को देखते हुए जेल प्रशासन ने स्पष्ट आदेश दिया है कि अगामी आदेश तक जेल के भीतर कोई प्रवेश नहीं कर सकता है।
[…] […]