Saturday, June 3, 2023
Homeकोमाखानमहासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर पर एयर इंडिया की महिलाकर्मी ने लगाया बदसलूकी...

महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर पर एयर इंडिया की महिलाकर्मी ने लगाया बदसलूकी का आरोप, विनोद ने कहा निराधार, करा लें जांच  

नई दिल्ली। महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर एयर इंडिया की महिलाकर्मी से बदसलूकी के आरोप लगे हैं। एयर इंडिया ने दुर्व्यवहार का दोषी बताते हुए विधायक के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की बात कही है। वहीं महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर ने कहा मै तो इस मामले की शिकायत कर्ता हूं, बदसूलकी करने का सवाल ही नहीं उठता। वहां मौजूद सीसी टीवी की जांच कर ली जाए, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

यहां पढ़ें : http://कभी जिला अघ्यक्ष को कलेक्टर कहा तो कभी नेता बनने कॉलर पकड़ने की दी सलाह, अब यू-टर्न

घटना 7 सितंबर की है। एयर इंडिया का आरोप है कि जबकि दिल्ली जाने वाली फ्लाइट जिसके छूटने का समय साढ़े छह बजे था, उसमें यात्रियों के बैठने के निर्धारित समय तक विधायक नही पहुंचे और जब पहुंचे तो उन्होने एयर इंडिया की महिला कर्मचारी से दुर्व्यवहार किया, उसका फोन छीन लिया। विधायक पर आरोप यह भी है कि, उन्होने इस तरह दुर्व्यवहार किया कि महिला बहुत अधिक भयभीत हो गई और उसने रात को घर जाने से मना कर दिया था।

एयर इंडिया ने बताया कि हमने प्रांरभिक जांच में एयर इंडिया महिला कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत को सही पाया है. हम पूरी जानकारी एकत्र कर रहे हैं, आवश्यक क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।  महासमुंद विधायक विनोद च्रदाकर ने बताया कि मै किसी तरह का दुवर्यव्हार नहीं किया है। मैने उसी दिन एयर इंडिया के सीएमडी अश्वनी लोहानी को फोन पर सूचना दी और उनके कहने पर व्हाट्सएप से शिकायत भी भेजी है। सीसीटीव्ही फूटेज निकलवा कर जांच कर लें।

हमसे जुड़िए…

https://twitter.com/home

https://www.facebook.com/?ref=tn_tnmn

https://www.facebook.com/webmorcha/?ref=bookmarks

https://webmorcha.com/

https://webmorcha.com/category/my-village-my-city/

9617341438, 7879592500, 8871342716, 7804033123

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: