महासमुंद। थाना महासमुंद क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार FIR क्रमांक 0046 दिनांक 03 फरवरी 2026 को शाम 6:52 बजे दर्ज की गई है।
मामला धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत पंजीबद्ध किया गया है। अपराध की घटना 06 सितंबर 2025 दोपहर 12:30 बजे से 09 सितंबर 2025 सुबह 10:10 बजे के बीच की बताई गई है। घटना स्थल भलेसर पेट्रोल पंप के पूर्व, रोड के नीचे झाड़ियों के बीच, थाना महासमुंद से लगभग 6 किलोमीटर दक्षिण दिशा में स्थित है।
इससे पहले मर्ग जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका की मौत दम घुटने से श्वासावरोध के कारण होना पाया गया था, तथा डॉक्टर द्वारा मृत्यु की प्रकृति हॉमिसाइडल (हत्या) बताई गई थी। इसी आधार पर प्रकरण में हत्या का अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है और अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।
महासमुंद–कोमाखान: 24 किलो गांजा के साथ महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार, 12.71 लाख की संपत्ति जब्त






















