महासमुंद। जिला पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला-महासमुंद (छत्तीसगढ़) द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल 159 पुलिस कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। यह तबादले प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से किए गए हैं।
जारी आदेश के तहत पुलिस लाइन, विभिन्न थानों, चौकियों और यातायात शाखा में पदस्थ कर्मचारियों को जिले के अलग-अलग थानों व शाखाओं में नई पदस्थापना दी गई है। स्थानांतरित किए गए कर्मचारियों में आरक्षक, प्रधान आरक्षक सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल हैं।
आदेश पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी
यह आदेश पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार (भा.पु.से.) द्वारा दिनांक 23 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। आदेश में संबंधित प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरित कर्मचारियों को यथाशीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कराया जाए तथा इसकी सूचना अनिवार्य रूप से कार्यालय को भेजी जाए।
थानों और शाखाओं में बदली गई जिम्मेदारियां स्थानांतरण सूची के अनुसार कर्मचारियों को थाना बागबाहरा, थाना सिंघोड़ा, थाना बसना ,थाना पिथौरा, थाना कोमाखान, यातायात शाखा महासमुंद,विभिन्न पुलिस चौकियों में पदस्थ किया गया है।
पूरी सूची PDF में उपलब्ध
महासमुंद जिले में स्थानांतरित किए गए 159 पुलिस कर्मचारियों की पूरी सूची PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है। इच्छुक पाठक नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पूरी सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
PDF डाउनलोड कर पूरी सूची देखें





