Saturday, June 3, 2023
Homeदेश/विदेशप्रधानमंत्री मोदी की हत्या करने बना रहे थे साजिश, लेटर के...

प्रधानमंत्री मोदी की हत्या करने बना रहे थे साजिश, लेटर के साथ माओवादी गिरफ्तार

मुबंई। पुणे पुलिस के अनुसार माओवादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रची गई है। पुलिस को इसकी जानकारी तब लगी जब भीमा-कोरेगांव हिंसा में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इन पांचों के संबंध प्रतिबंधित भाकपा (नक्सली) गुट से हैं। पकड़े गए एक आरोपी के घर पर छापेमारी के दौरान पुलिस को पत्र मिलने के बाद यह खुलासा हुआ।

लेटर में मोदी को फांसीवादी और हिन्दूवादी नेता बताया

  • पत्र के अनुसार माओवादी इस लेटर में प्रधानमंत्री को फासीवादी-हिंदूवादी नेता कहते हुए कहा है
  • कि देश के 15 प्रदेशों में उनकी सरकारें हैं और अगर इसी रफ्तार से आगे बढ़ते रहे तो अन्य पार्टियों के लिए दिक्कत हो जाएगी।
  • पुणे पुलिस को यह पत्र दिल्ली में रोना विल्सन के घर से मिला।
  • इस लेटर में M-4 राइफल और गोलियां खरीदने के लिए 8 करोड़ रुपए की जरूरत भी बताई गई है।
वह पत्र जो पुलिस को मिली

पत्र में क्या लिखा है जानिए

  • प्रधामंत्री मोदी एक फासीवादी-हिंदूवादी नेता है। भले ही वे बिहार और प.बंगाल में सरकार ना बना पाए हों,
  • लेकिन देश के 15 राज्यों में उनकी सरकारे हैं। अगर वे इसी रफ्तार से आगे बढ़ते रहे तो अन्य पार्टियों के लिए दिक्कत बढ़ जाएगी।
  • ऐसे में हमें मोदी के खात्मे के लिए सख्त कदम उठाने होंगे।
  • इसलिए कुछ वरिष्ठ कामरेडों ने साल 2016 के ODH मिशन से भी क्रूर कदम उठाने की ठानी है।
  • इसके लिए राजीव गांधी हत्याकांड जैसी घटना को अंजाम देना होगा। ये मिशन फेल भी हो सकता है।
  • लेकिन पार्टी में इस प्रस्ताव को रखा जाना चाहिए। मोदी को मारने के लिए रोड-शो का वक्त सबसे सही समय होगा।
  • पुणे पुलिस ने 14 जून तक हिरासत में भेज दिया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: