Homeज्योतिष/धर्म/व्रत/त्योहारमई मे मेष, कर्क, मकर और मीन राशि के लिए ला रहा...

मई मे मेष, कर्क, मकर और मीन राशि के लिए ला रहा शानदार समय

Monthly Rashifal May 2023:: मई का महीना साल का पांचवां महीना है। मई का महीना ग्रहों के गोचर और नक्षत्रों की चाल के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार मई महीने में चार ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इस महीने में सबसे पहले सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। फिर इसके बाद मंगल और सूर्य का भी राशि परिवर्तन होगा। (May Horoscope 2023) इसके अलावा महीने के बीच में बुध मार्गी होकर मेष राशि में गोचर करेंगे। वहीं गुरु मेष राशि में रहेंगे और शनि स्वयं की राशि कुंभ में विचरण करेंगे। इन ग्रहों की चाल का मई के महीने में किन-किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला होगा और किनको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मई महीने का संपूर्ण राशिफल।

मेष: नईं योजनाओं में सफलता मिलेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। किसी दोस्त के जरिए धन लाभ होने के योग हैं। व्यापार में तरक्की मिलेगी। नौकरी में भी पदोन्नति के आसार हैं। लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी।

वृष: कृषि, कारोबार और नौकरी में उन्नति मिलेगी। किसी मुक़दमे में परेशानी व व्यर्थ की भाग दौड़ बनेगी। सेहत कमजोर रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक लाइफ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन: घर परिवार में दिक्कतों का सामना देखने को मिल सकता है। निवेश करने से बचें क्योंकि हानि होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। घूमने फिरने का प्लान फिलहाल के लिए टाल दें तो बेहतर होगा। कार्यस्थल पर दूसरे आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

Business Weekly Horoscope: मेष,सिंह,मकर इन राशियों को मई माह का पहला हफ्ता को कारोबार में मिलेगा फ़ायद!

कर्क: इस माह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। रुके हुए काम पूरे होने के प्रबल योग हैं। किसी मित्र के जरिए कोई महत्वपूर्ण काम बनेगा। नई नौकरी लगने के प्रबल आसार रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह: पदोन्नति का योग प्रबल है लेकिन स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है। व्यापार सम्बन्धी चिंता रहेंगी। पति पत्नी के संबंधों में खटास आने के आसार हैं। मई महीने के मध्य के बाद का समय करियर के लिए अच्छा रहेगा।

कन्या: आप अपने किसी कार्य को सही तरीके से पूरा नहीं कर पायेंगे। किसी न किसी कारण आपका मन भटकता रहेगा। उच्च अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

तुला: यह महीना आपके लिए तनाव भरा रहने के आसार हैं। घर हो या ऑफिस हर जगह विवादों का सामना करना पड़ेगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लगने के आसार हैं। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

वृश्चिक: संपत्ति को लेकर विवादों का सामना करना पड़ सकता है। दुश्मनों से सतर्क रहें। माता पिता की सेहत बिगड़ सकती है। लंबी दूरी की यात्राओं में समय और धन का नुकसान होने की संभावना है।

धनु: आकस्मिक यात्रा करनी पड़ेगी। सिर दर्द बार बार परेशान कर सकता है। कार्यस्थल पर आपके कार्यों में बॉस कमी निकालेंगे। इसलिए अपना हर काम सावधानी से करें। अपने भेद किसी को बताने से आपको नुकसान होने के आसार हैं।

मकर: ये महीना 22 मई तक आपके लिए अच्छा साबित होगा। व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे। लेकिन 23 मई से शनि के वक्री होते ही आपके लिए मुश्किल भरा समय शुरू हो जाएगा। क्योंकि आप पर शनि साढ़े साती चल रही है। जिससे वक्री शनि आपको विशेष रूप से परेशान करेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मनमुटाव लगा रहेगा।

कुम्भ: आपके ऊपर भी शनि की साढ़े साती का प्रकोप है। आपको इस महीने कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप हर चीज का डटकर सामना करेंगे जिससे आपको सफलता मिलने के भी आसार रहेंगे।

मीन: आपके लिए ये महीना बहुत लकी साबित होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जिससे आप अच्छा धन अर्जित कर पायेंगे। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

%d bloggers like this: