Thursday, June 1, 2023
HomeUncategorizedराहुल गांधी से मिलने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में छाई बेताबी, जानिए...

राहुल गांधी से मिलने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में छाई बेताबी, जानिए इनकी तैयारी

महासमुंद। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आलोक चन्द्राकर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के लिए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
श्री चंद्राकर ने बताया कि राहुल गांधी की सभा में कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए तैयार की जा रही है। अनेक कार्यकर्ता अपने निजी वाहन और बसों से रवाना होंगे।
उन्होंने बताया कि जिलेभर से हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता रायपुर के लिए कूच करेंगे।
श्री चंद्राकर ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी का यह सभा अहम है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महासमुंद जिले के सभी ब्लॉकों के लिए प्रभारी भी बनाया गया है।
सभी प्रभारी ब्लाकों में जाकर बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।

इनको को बनाया है प्रभारी

महासमुंद शहर : हरदेव ढिल्लो, नरेंद्र दुबे
महासमुंद ग्रामीण: राजेन्द्र चन्द्राकर, भरत ठाकुर
बागबाहरा: रश्मि चन्द्राकर, बलबीर राज
पिथौरा : विश्वजीत बेहरा, लीलाकान्त पटेल
बसना : अरविंदर छाबड़ा, द्वारिकाधीश यादव
सरायपाली : मंजीत सलूजा, तनवीर सईद
जिलाध्यक्ष आलोक चन्द्राकर ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को अपने-अपने प्रभारियों से सतत सम्पर्क में रहने कहा है।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: