महासमुंद। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जयंती पर जिला हैंडबाल संघ द्वारा मिनी स्टेडियम में विविध खेलों का आयोजन किया गया। जिसके विजेता खिलाड़ियों को विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर द्वारा पुरस्कृत किया गया। 29 अगस्त को मिनी स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि विधायक विनोद चंद्राकर थे। विशेष अतिथि के रूप में पुष्कर चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, राजू यादव, बीईओ श्रीमती एस चंद्रसेन, अमन चंद्राकर, निर्मल जैन, हैंडबाल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी इरफान अली मौजूद थे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि चंद्राकर ने कहा कि मेजर ध्यानचंद किसी परिचय के मोहताज नहीं है। ध्यानचंद ने भारत को ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल दिलवाया था।
http://मंत्री प्रकाश ने कहा- संचार करने से किसी को नहीं रोक सकते, यह संचार की शक्ति है?
इसकी वजह से भारत की अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी थी। उनके सम्मान में 29 अगस्त को हर वर्ष भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों से कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी होता है। इससे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। कार्यक्रम को एस चंद्रसेन, निर्मल जैन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन जिला हैंडबाल संघ के सचिव सैयद इमरान अली ने किया। इस अवसर पर रूपेश महिलांग, मनीष चंद्राकर, कपिल पेंदरिया, धनंजय चेलक, सागर यादव, मोहित ठाकुर, संदीप तंबोली आदि मौजूद रहे।
http://10 हजार की रिश्वत लेते नगर पंचायत का सब इंजीनियर गिरफ्तार
[wds id=”1″]
https://www.facebook.com/?ref=tn_tnmn
https://www.facebook.com/webmorcha/?ref=bookmarks