कोरोना वायरस (Corona virus) का नए और अधिक तेजी से फैलने वाला रूप यानी स्ट्रेन अब भारत में भी आ चुका है। जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन से लौटे छह मरीजों में कोरोना का यह स्ट्रेन मिला है। बताया जाता है कि इनमें एक-एक मरीज तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के हैं। इसके बाद से सरकार अलर्ट पर है। इन लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है और जो लोग इनके सम्पर्क में आए हैं, उनकी जांच जारी है। बता दें, कोरोना (Corona virus) का यह नया रूप ब्रिटेन में मिला है, इसके बाद से वहां दोबारा लॉकडाउन लगा दिया गया है। न्यू ईयर पर जश्न की इजाजत की दी गई है। इससे पहले क्रिसमस पर भी लोगों को घरों में ही रखा गया। इस स्ट्रेन के बारे में कहा जा रहा है कि यह ज्यादा घातक नहीं है, लेकिन तेजी से फैलता है।
यहां पढ़ें: चाणक्य नीति: क्या आप परेशान हैं… इस लेख को पढ़ें मुश्किलें होगी आसान
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया पुष्टि
भारत में नए कोरोना वायरस (Corona virus) के मरीज मिलने की पुष्टि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कर दी है। मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यूके से लौटे 3 मरीजों के नमूनों का परीक्षण किया गया है और NIMHANS, बेंगलुरु की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें कोरोना (Corona virus) का नया रूप मिला है। इसी दो हैदराबाद की लैब में दो यात्रियों, और पुणे की लैब में एक यात्री (कुल 6) में कोरोना (Corona virus) का नया स्ट्रेन मिला है। सभी 6 लोगों को सिंगल रूम आइसोलेशन में रखा गया है।
बतादें, कोरोना (Corona virus) का नया रूप मिलने के बाद भारत ने ब्रिटेन से आने और जाने वाली सभी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। हालांकि नवंबर के आखिरी से लेकर दिसंबर तक हजारों यात्री भारत आए। इनकी जांच हो रही है। आशंका है कि देश में अभी कोरोना के नए स्ट्रेन वाले और मरीज मिल सकते हैं।