भुनेश्वर। ओडिशा के गंजम जिले (Ganjam district of Odisha) से इंसानियत को शर्मसार (Shame on humanity) कर देने वाली घटना सामने आई है। कुछ लोगों ने जादूटोना करने के शक में छह बुजुर्ग व्यक्तियों के दांत तोड़ दिए और उन्हें मानव मलमूत्र (Eat human excrement) खाने के लिए मजबूर किया। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित मदद के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई उनकी सहायता के लिए आगे नहीं आया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गोपुरपुर गांव के कुछ लोगों को शक था कि छह बुजुर्ग व्यक्ति जादूटोना कर रहे हैं, जिसके चलते उनके इलाके में कम से कम छह महिलाओं की मौत हो गई और सात अन्य बीमार हो गईं।
यहां पढ़ें : http://भारत-पाक के बीच अगर हुआ परमाणु युद्ध तो मारे जाएंगे 10 करोड़ लोग : रिपोर्ट में दावा
Odisha: Suspected of practicing witchcraft, 6 men tortured, forced to eat human excreta
Read more @ANI Story | https://t.co/o7Dw6b8gSr pic.twitter.com/x7ISGFsMc9
— ANI Digital (@ani_digital) October 3, 2019
यहां पढ़ें : http://दबंगई ऐसा कि थाने में घुसकर टीआई की कर दी पिटाई, देखते रह गए पुलिस कर्मचारी
पुलिस के अनुसार उन्होंने मंगलवार को इन छह व्यक्तियों को जबरदस्ती घर से बाहर निकाला और उन्हें मानव मलमूत्र खाने के लिए मजबूर किया, बाद में उनके दांत उखाड़ (Teeth out) दिए। इन छह व्यक्तियों ने मदद की गुहार लगाई लेकिन गांव में कोई भी उनके लिए आगे नहीं आया। हालांकि, खबर पुलिस तक पहुंची और पुलिस दल के साथ गांव पहुंचे और घायल व्यक्तियों को बचाया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 29 लोगों को हिरासत (29 people detained) में लिया है। जिसमें 22 महिलाएं हैं।
घायल बुजुर्ग व्यक्तियों में सभी की उम्र 60 साल से अधिक है और पुलिस ने उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया है। उनकी हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कथित रूप से शामिल अन्य व्यक्तियों के नाम भी उनके पास हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी के डर से गांव के लगभग सभी पुरुष फरार हो गए हैं। पुलिस ने कहा है कि घटना में शामिल अन्य लोगों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। अधीक्षक के मुताबिक, पुलिस को बाकी आरोपियों के बारे में भी जानकारी मिल चुकी है। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
https://www.facebook.com/?ref=tn_tnmn
https://www.facebook.com/webmorcha/?ref=bookmarks
https://webmorcha.com/category/my-village-my-city/
9617341438, 7879592500, 8871342716, 7804033123