Thursday, June 1, 2023
Homeमहासमुन्दविभिन्न योजनाओं का लाभ देना और जागरूक करना ही हमारा लक्ष्य, अल्पसंख्यक...

विभिन्न योजनाओं का लाभ देना और जागरूक करना ही हमारा लक्ष्य, अल्पसंख्यक मोर्चा की हुई बैठक

महासमुंद। जिला मुख्यालय महासमुंद में अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक प्रदेश मंत्री अल्काश खैरानी, जिलाध्यक्ष कमरुद्दीन शाह एवं जिला महामंत्री ऐतराम साहू की उपस्थिति में हुई।

  • बैठक का प्रमुख उद्देश्य आगामी समय में होने वाले विकास यात्रा में अल्पसंख्यक समुदाय को अधिक से अधिक संख्या में जोड़कर उनके हितों में हो रहे विभिन्न योजनाओं एवं लाभों के प्रति जागरूक कर उसका लाभ दिलाना है। ताकि, अल्पसंख्यस्क समुदाय मुख्य धारा से जुड़कर समाज एवं देश के विकास में अपनी सहभागिता दर्ज करा सकें।
  • बैठक में जिला महामंत्री आबिद कुरैशी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए बैठक के उद्देश्य एवं विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।
  • जिलाध्यक्ष कमरूद्दीन शाह ने पूर्व में किए गए मोर्चा के महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख करते हुए आगामी समय में भी संगठन से प्राप्त होने वाले लक्ष्य एवं कार्यों की सफलता के लिए सभी को आश्वास्त किया।

सुनियोजित तरीके से कार्य करने पर जोर

  • प्रदेश मंत्री अल्काश खैरानी ने सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सुनियोजित तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
  • जिला महामंत्री ऐतराम साहू ने अल्पसंख्यक मोर्चा के विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए आगामी समय में होने वाले महत्वपूर्ण सभाओं में मोर्चा की जवाबदारी तय की गई।
  • आभार प्रदर्शन मोर्चा जिला महामंत्री नितिन जैन ने किया।
  • बैठक में बागबाहरा मंडल अध्यक्ष मोहम्मद रफीक मेमन, मोहम्मद शब्बीर परमार बागबाहरा, सलीम शाहजादा बसना, जसपाल सिंह सरायपाली, सद्दाम हुसैन बागबाहरा, सरदार साहिब अन्ना जिला मंत्री, मोहमद अख्तर मेमन सरायपाली, जसपाल उपोवेजा सरायपाली, केबी खान सरायपाली, रहुफ लखानी सरायपाली, फिरोज खान कांपा, एम.डी. मसूद महासमुंद, मुजम्मिल कादरी विधायक प्रतिनिधि बसना, जयलाल, राजकुमार, रामचंद, पोखन, कार्यालय प्रभारी गिरी आदि उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: