रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर 20 दिसम्बर को प्रसारित होने वाले ‘हमर ग्रामसभा’ कार्यक्रम में श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे। वे शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित इस विशेष कार्यक्रम में व्हाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। सिंहदेव कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।
http://सीएम भूपेश बघेल ने बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर की चार बड़ी घोषणाएं
बीजापुर : जिले के चहुंमुखी विकास हेतु जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘‘मनवा बीजापुर’’
बीजापुर। जिले के चहुंमुखी विकास की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा अनूठी पहल ’’मनवा बीजापुर’’ शुरु की गयी है। जिसमें विकास के प्रति सजग, सक्रिय एवं जागरुक लोगों की एकजुटता और सहभागिता से बीजापुर जिले कोे सशक्त व उन्नत बनाने सहित सकारात्मक पहचान दिलाने पहल की जायेगी। इस महत्ती पहल से जुड़ने के लिए गूगल फार्म जारी किया गया है। इससे स्वयंसेवी के रूप में जुड़ने के लिए कोई भी docs.google.com लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी लोगों से इस पहल से जुड़ने आग्रह किया गया है कि अपने बीजापुर को सशक्त एंव उन्नत बनाने सहित सकारात्मक पहचान दिलाने हर एक की भागीदारी महत्वपूर्ण है, हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा और अपने क्षेत्र के विकास हेतु कटिबद्धता के साथ हर परिस्थिति से लड़ने आगे आना होगा।
http://राहुल नहीं तो प्रियंका बन सकती है कांग्रेस अध्यक्ष! बैठक में आज अहम फैसला
’’मनवा बीजापुर’’ की परिकल्पना इसी महत्ती ध्येय को ध्यान में रखकर की गयी है। इस ओर प्रशासन के साथ हर व्यक्ति एक स्वंयसेवी के रुप में जुड़कर अपनी सहभागिता निभा सकेंगे। जिला प्रशासन द्वारा ‘‘मनवा बीजापुर’’ की थीम पर लोगो बनाओ प्रतियोगिता रखी गयी है, जिसके तहत् बीजापुर जिले की प्राकृतिक सौंदर्य, खूबसूरती, संस्कृति, सभ्यता, जीवन शैली, विकास और विविधता को प्रदर्शित करते हुए ‘‘मनवा बीजापुर’’ के शीर्षक पर लोगो बनाना है। कोई भी प्रतिभागी लोगो के लिए अपनी प्रवृष्टि आगामी 23 दिसम्बर 2020 को शाम 5 बजे तक अपने सम्पूर्ण विवरण के साथ व्हाट्सअप नम्बर 94077-75757 पर भेज सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ प्रवृष्टि के लिए चयनित प्रतिभागी को जिला प्रशासन की ओर से 15 हजार रूपए नकद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।