मीन यह सप्ताह आपके लिए काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। आप कई चुनौतियों का सामना करेंगे, लेकिन अंत में आपकी जीत होगी। विवाहितों का गृहस्थजीवन प्रेमपूर्ण रहेगा। जो लोग प्रेम में हैं, उन्हें कई लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। उनके साथ अपनी रिलेशनशिप के बारे में आप कई बातें शेयर कर सकते हैं। आपकी आय बढ़ेगी और आपको कोई नया व्यक्ति मिल सकता है, जो आपके काम में आपकी मदद कर सकता है।
दोस्तों का सहयोग भी आपको मिलेगा।। नौकरीपेशा लोगों को काम में मजा आएगा। आप अपने काम में काफी आगे बढ़ेंगे, इससे प्रशंसा मिलेगी। आपको अपने बॉस से कुछ दिक्कतें हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। यात्रा पर जाना चाहें, तो सप्ताह की शुरुआत में जा सकते हैं।