महासमुंद। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं को सभी कार्यक्रमों में एकजुटता दिखाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
- इधर, राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास के बाद कांग्रेसियों में ताजगी लौटी है।
- इसकी बानकी आज महासमुंद के एक कार्यक्रम में देखने को मिला।
- बता दें कि लोकतंत्र बचाओ दिवस पर महासमुन्द के कांग्रेसजनों ने एस.डी.एम. महासमुन्द को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
- कांग्रेसजनों ने ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग किया कि भाजपा सरकार लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
- अभी कर्नाटक में राज्यपाल भाजपा कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहे हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाना चाहिए और देश में कड़े निर्देश जारी करें। ताकि, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की सुरक्षा हो सकें।
बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी
- इस अवसर पर पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर, जिलाध्यक्ष आलोक चंद्राकर, प्रभारी महामंत्री जिला कांग्रेस हरदेव ढिल्लो, प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ राजेन्द्र चंद्राकर, ब्लाक अध्यक्षगण जसबीर सिंह ढिल्लो, अंकित बागबाहरा, हुलास गिरि गोस्वामी, जनपद सदस्य तेजन चंद्राकर, पूर्व जनपद अध्यक्ष बसंता ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर, जिला महामंत्रीद्वय संजय शर्मा, भरत ठाकुर, प्रदेश प्रतिनिधि मनोजकांत साहू, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ छन्नू साहू, केके जैन, शहर कांग्रेस उपाध्यक्षद्वय प्रदीप बोस, सुनील चंद्राकर, शहर महामंत्री हार्दिक सोना, जिला पंचायत सदस्य गोविन्द साहू, पूर्व पार्षद तुलसी साहू, नारायण नामदेव, महेन्द्र साव, विनोद युगर, सतीश कन्नौजे, प्रदीप चंद्राकर, शिव कुमार भारद्वाज, पार्षद राजू साहू, लखन चंद्राकर, द्रोण चंद्राकर, पूनम दास मानिकपुरी, देवेश साहू, ताम्रध्वज बघेल, छोटू बघेल, राजेश त्रिपाठी, बालकृष्ण चंद्राकर, जितेन्द्र साहू, सागर डोंगरे, डॉ. परमानंद साहू, दिनेश कांकरिया, भरत बुंदेला, कौशल पटेल, संतराम ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, जगन्नाथ पटेल, कोमल महानंद, सचिन गायकवाड़, लोकेश, उईके, उत्तम राणा, सुभाष शर्मा, बसंत चंद्राकर, माखन सोन, बिंदा सोन, सावित्री बाई, रमेश ठाकुर, संतोष कहार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे ।