नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से मौसम ने अपना रूख बदली है। दो दिनों से छाए बादल अब हटे तो सर्दी का असर दिख रहा है। रात के समय गहरा कोहरा छाने लगा है जो सुबह तक बना रहता है। मौसम के विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों तक देश में मौसम बदला हुआ रहेगा। कहीं कड़ाके की ठिठुरन पड़ेगी तो कई शहरों में बारिश हो सकती है। अप भी जानिये 13 से 16 जनवरी तक के मौसम का हाल।
छत्तीसगढ़ मौसम जानकारों के अनुसार, मौसम एक बार फिर करवट लेगी और 16 जनवरी तक रात के तापमान में छह डिग्री तक गिरावट की संभावना है। माना जा सकता है कि इस दौरान पुस की रात याद दिलाएगी।
बादल छटेंगे, 4-5 डिग्री तक तापमान गिरेगा
लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी HP चंद्रा के मुताबिक ठंड और शुष्क हवा उत्तर से आने की सम्भावना है। इससे प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान 16 जनवरी तक 4-5 डिग्री तक गिर जाएगा। आसमान में बादल और नमी नहीं रहने के कारण ठंड बढ़ जाएगी।
12 जनवरी से 15-16 जनवरी तक पश्चिमी ठंडी हवाएं प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, जौनपुर, प्रतापगढ़ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश पर अपना शिकंजा कसेंगी और कड़ाके की सर्दी इस दौरान देखने को मिलेगी।
– उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली में बीते दो-तीन दिनों के जैसा ही मौसम आगामी 3-4 दिनों के दौरान अपेक्षित है। अर्थात दिन में भी सर्दी और रात में भी सर्दी रहेगी।
– महाराष्ट्र में पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सतारा जिलों के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटा) अगले 2-3 घंटों के दौरान हो सकती हैं।
– हरियाणा में कोहरा छाएगा। यहां अम्बाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, मेवात, पलवल, पंचकुला, पानीपत, रेवाड़ी, रेवाड़ी, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर आदि शहरों में सर्दी और कोहरे का प्रभाव देखा जाएगा।
– तमिलनाडु में अगले 3-5 घंटों के दौरान शिवगंगा, तंजावुर, तिरुवल्लुर, तिरुवुरपुर, तिरुचिरापल्ली, तिरुप्पुर, तिरुवन्नमलाई, वेल्लोर, विलुप्पुरम और विरुधुनगर जिलों में वर्षा और गरज के साथ वर्षा हो सकती है।
– कर्नाटक के बेंगलुरु, बेल्लारी, चिकमगलूर, चित्रदुर्ग, उत्तर और दक्षिण कन्नड़, दावणगेरे, धारवाड़, गडग, गुलबर्गा, हसन, कोलार, कोप्पल, मंड्या, रायचूर, शिमला में बारिश और गरज के साथ बारिश संभव है।
– उत्तर पश्चिमी दिशा से चलने वाली शुष्क हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश और समेत उत्तर भारत के तमाम क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा मौसम शुष्क ही बना रहेगा। लेकिन सर्दी पीछा नहीं छोड़ने वाली।