रायपुर। राजधानी रायपुर के समीप ग्राम खुड़मुड़ा में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम मर्डर की सनसनी खेज मामला सामने आया है। इस जघन्य हत्याकांड में आरोपी ने माता-पिता, बेटा व बहू को मौत का घाट उतारा है। साथ ही 11 साल के बच्चे को भी मारने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान बच गई। पुलिस ने हत्याकांड में चार लोगों के शामिल होने की अंदेशा जताई है। सीएम भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र की घटना होने के कारण DGP डीएम अवस्थी भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की हैं।
अमलेश्वर थाना अंतर्गत गांव खुड़मुड़ा में वालफोर्ट ग्रीन से लगे सोनकर बाड़ी में ये घटना घटित हुई है। वहां खेती करने वाले बालाराम सोनकर (65), उसकी पत्नी दुलारी बाई (63), बेटे रोहित सोनकर (38) और बहू कीर्तिन बाई (32) की मर्डर हुई है। वहीं उसके 11 साल पोते दुर्गेश की मर्डर की कोशिश की गई है। इस हत्याकांड को पुराने विवाद और सुपारी किलिंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
यहां पढ़ें: रायपुर: सेंट्रल GST ने 3 कंपनियों की 51 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी, 2 गिरफ्तार
गंभीर रूप से घायल दुर्गेश को अंबेडकर अस्पताल रायपुर में एडमिट कराया गया था। उसे होश आने के बाद पुलिस ने उसका बयान लिया, दुर्गेश ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम पांच बजे चार लोग वहां पहुंचे थे। सिर्फ उसकी दादी दुलारी बाई ही उन्हें पहचानती थी। खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। उसकी दादी रायपुर के शास्त्री मार्केट में सब्जी बेचने जाती थी। परिवार के सभी सदस्यों के बाद दुर्गेश सोमवार की भोर में चार बजे उठा और हत्याकांड को देख लिया। उसने घर में सो रहे अपने भाई-बहन को बचाने के लिए उन्हें कमरे में बंद कर दिया। दुर्गेश पर नजर पड़ने के बाद एक आरोपित ने उसे पकड़कर उसके सिर को दीवार से पटक दिया और मरा हुआ समझकर भाग गए। उसके बयान के आधार पर पुलिस आगे बढ़ रही है।
यहां पढ़ें: सुर्खियों में महासमुंद जेल.. एक पद पर दो सहायक जेलर..चल रहा वर्चस्व की लड़ाई
आशंका जताई जा रही है कि घटना के एक दिन पहले वहां चार लोग आए हुए थे। वहां पर सभी ने मृतकों के साथ मिलकर मुर्गा पार्टी भी की। चार में से तीन लोग वापस लौट गए और एक व्यक्ति वहीं रुका हुआ था। रात में रोहित के साथ एक खाट पर सोया था। रोहित के बेटे दुर्गेश ने उस व्यक्ति को अपनी मां के साथ मारपीट करते देखा था। लिहाजा उसी को घटना का मुख्य आरोपी समझा जा रहा है। अभी तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन घर से सोने-चांदी के जेवर और रुपए की से भरा बैग गायब है। इस कारण इसे लूट की नीयत से की गई हत्या भी माना जा रहा है। साथ ही कांट्रेक्ट किलिंग की भी चर्चा चल रही है।
[…] रायपुर: एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्म… […]
[…] रायपुर: एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्म… […]