राजनांदगांव। राजनांदगांव में रविवार की देर रात एक कांस्टेबल ने पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (PTS) स्थित क्वार्टर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली उसके सिर में लगी और घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कांस्टेबल के आत्महत्या करने के कारणों का पता अब तक नहीं चल सका है। बहरहाल, उसके शव को मेडिकल कॉलेज की मर्चरी में रख गया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात जीई रोड स्थित PTS में अचानक गोली चली। देर रात गोली चलने से PTS में कोहराम मच गया। दूसरे पुलिसकर्मी दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि कांस्टेबल विनोद साहू का खून से लथपथ पड़ा था। शव के पास ही उसकी बंदूक और मोबाइल भी मौजूद थे। विनोद 2007 बैच का सिपाही था और क्वार्टर में अकेले ही रहता था। उसने अपनी सर्विस बंदूक से ही खुद को गोली मारी है। जवान के बारे में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आ पाया है। माना जा रहा है कि किसी मानसिक परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया होगा?
यहां पढ़ें: ओडिशा: पुरी-सूरत एक्सप्रेस ट्रेन हाथी से टकरा कर पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं
कोविड का नए लूक देख सरकार की चिंता बढ़ी, उच्च स्तरीय बैठक में ये निर्देश
1 जनवरी 2021 से बदल जाएंगे यह 10 नियम, देश के आम लोगों पर होगा असर!
4 सदी बाद दिखेगा आज अद्भुत नजारा, गुरु और शनि ग्रह रहेंगे समीप
राजनांदगांव: कांस्टेबल ने सर्विस बंदूक से खुद के सिर में मारी गोली, मौत
LEAVE A REPLY
- Advertisment -



[…] […]