Saturday, June 3, 2023
Homeमहासमुन्दराजू यादव लगातार दूसरे बार यादव समाज के जिलाध्यक्ष चुने गए

राजू यादव लगातार दूसरे बार यादव समाज के जिलाध्यक्ष चुने गए

महासमुंद। खल्लारी भीमखोज स्थित समुदायिक भवन में झेरिया यादव समाज का चुनाव हुआ।

  • इसमें प्रदेशाध्यक्ष जगनीक यादव प्रमुख रूप से मौजूद थे।
  • ग्राम पतेरापाली राजू यादव दूसरे बार यादव समाज जिला महासमुन्द का जिलाध्यक्ष चुना गया।
  • महासमुन्द जिले में छग झेरिया यादव समाज १५ परिक्षेत्रों में बांटा गया है।
  • जिनके माध्यम से सामाजिक रोटी-बेटी और समाजिक कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है।
  • प्रत्येक परिक्षत्र से चुने गए जिला सदस्यों ने जिला चुनाव में भाग लिया। छग झेरिया यादव समाज छग का सबसे अधिक संख्या वाला सबसे बड़ा संगठन है।

प्रजातांत्रिक पद्धति से होता है चुनाव

  • छग के 20 जिला और सभी ब्लाकों में संचालित है। जिसमें 3 लाख प्राथमिक सदस्य है।
  • एक साथ प्रदेश, जिला एवं परिक्षेत्रों का प्रजातांत्रिक पद्धति से चुनाव कराया जाता है।
  • इस वर्ष 20 मई को प्रदेश का चुनाव हुआ। इसमें जगनीक यादव को प्रदेशध्यक्ष चुने गए।
  • 3 जून को जिला चुनाव के प्रथम चरण में महासमुन्द, गरियाबंद,रायपुर,बेमेतरा,कर्वधा, राजनांदगाव में तथा 10 जून और 17 जून को अन्य जिलों में चुनाव होगा। इसके लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं।

  • जिलाध्यक्ष चुने जाने पर राजू यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि महासमुन्द जिला में यादव समाज का संगठन बहुत मजबूत है। जिसका पहचान प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर है। आगे भविष्य में भी यादव समाज के हित में सब साथ मिल कर कार्य करते रहेंगे।

इनका हुआ सम्मान

  • कार्यक्रम में मंजू यादव को दसवीं परिक्षा में 95.05% अंक प्रात करने पर तथा तोरण यादव को योग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाज का नाम रोशन करने के लिए सम्मान कर आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
  • इस अवसर पर जिले भर से समाजिक जन बडी संख्या मे उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: