Wednesday, June 7, 2023
Homeज्योतिष/धर्म/व्रत/त्योहाररामचरित मानस गान सुनने से मन में आता है सद्विचार: अमरजीत

रामचरित मानस गान सुनने से मन में आता है सद्विचार: अमरजीत

नरतोरा में मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन

महासमुंद।

  • झलप क्षेत्र के ग्राम नरतोरा में तीन दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
  • मानस गान प्रतियोगिता में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अमरजीत चावला, पूर्व नपा उपाध्यक्ष मनोजकांत साहू एवं जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण पटेल शरीक हुए।
  • इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अमरजीत चावला ने कहा कि आज देश के जो हालात हैं, गंदी राजनीति और सत्ता में बने रहने के लिए स्तरहीन हो रहे हैं, इससे यह कहा जा सकता है कि राम भरोसे ही हमारा देश अब सुरक्षित रह सकता है।
  • उन्होंने कहा कि रामचरित मानस गान सुनने से मन में सद्विचार आते हैं।
  • श्रीराम जी ने हमें हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाया, वह हम सबकी जीवन के लिए जरूरी है।
  • कार्यक्रम में मनोजकांत साहू, लक्ष्मण पटेल और गोविंद साहू ने भी अपने विचार रखें।
  • संचालन राजू दीवान एवं आभार प्रदर्शन हेमलाल यादव ने किया।
  • कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीटू सलूजा, पार्षद राजू साहू, जितेंद्र साहू, आवेज खान, अमन चंद्राकर, मयाराम टंडन, सरपंच विवेक पटेल, रोशन पटेल, अजय पटेल आदि मौजूद थे।

  • परसट्‌ठी में भी मानस गान का आयोजन

  • इसी तरह ग्राम परसट्‌ठी में आयोजित दो दिवसीय मानस गान में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरजीत चावला, जिला पंचायत सदस्य गोविंद राम साहू, पार्षद राजू साहू शामिल हुए।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: