कोरबा। जशपुर, महासमुंद और कोरबा जिले में हाथियों का उत्पादत जारी है। इन दंतैल हाथियों ने लोगों को दहशत में डाले हुए हैं।
- फसलों को चौपट करने के बाद अब हाथी जान माल का भी नुकसान कर रहे हैं। ताजा मामला कोरबा के मडई गांव का है।
- जहां हाथियों ने घर के बाहर सो रहे दंपति को कुचल दिया। इस घटना में जहां पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
- दरअसल मड़ई गांव के रहने वाला बुधन सिंह अपनी पत्नी पिपरिया बाई के साथ झोपड़ी बनाकर रह रहा था और बीती रात जब दंपत्ति झोपड़ी के बाहर सो रहे थे, तभी हाथियों ने उन पर हमला कर दिया।
- जहां बुधन सिंह की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही पिपरिया बाई हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच हाथियों को खदेड़ने में जुट गया है। - वही घायल महिला का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।