मार्गशीर्ष पर पढ़िए डॉ नीरज गजेंद्र का विशेष आलेख शांत प्रकृति में मुखर होती आत्मा

अगहन महीना

sitename%डॉ. नीरज गजेंद्र

ऋतुओं के इस चक्र में प्रकृति ने अपनी हरियाली समेटकर शांति की चादर ओढ़ ली है। इसके साथ ही भारत की सनातन संस्कृति ने भी एक और जागरण का पर्व मनाना शुरू कर दिया है। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान और दीपदान के बाद मार्गशीर्ष का महीना प्रारंभ हो गया है। मार्गशीर्ष यानी अगहन।  जी हां, यह महीना मनुष्य और देवी-देवता, श्रद्धा-साधना के साथ बाह्य शीतलता और अंतर्मन की ऊष्मा के संगम का काल है। यह वह कालखंड है जब उत्तर भारत यानि देवभूमि की सर्द हवाएं मनुष्य को भीतर तक छू रही होती हैं। श्रद्धा की ऊष्मा से भरे मन में मां महालक्ष्मी के स्वागत का उत्साह ठंड को भी मात देता है। मार्गशीर्ष मास को वेदों और पुराणों में धन, समृद्धि, पुण्य और सात्त्विकता का प्रतीक कहा गया है। श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि मासानां मार्गशीर्षोऽहम्, अर्थात महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं। यह कथन अपने आप में इस मास की दिव्यता का उद्घोष है। यह महीना ईश्वर की उपस्थिति का अनुभव कराता है। यही कारण है कि इस महीने में प्रकृति शांत और आत्मा बोलती है।

सनातन परंपरा में मार्गशीर्ष को लक्ष्मी-उपासना का काल कहा गया है। यह वह समय है जब हर घर में ठिठुरन के बावजूद प्रातःकाल की आरती गूंजती है। महिलाएं ब्रह्ममुहूर्त में स्नान कर गाय के गोबर से आंगन लीपती हैं। अल्पना बनाती हैं और दीपक जलाती हैं। यह सब परंपरा के साथ आत्मानुशासन का अभ्यास भी है। मार्गशीर्ष के महालक्ष्मी व्रत का जुड़ाव गहरा और बहुआयामी है। पौराणिक आधार पर इस व्रत का मूल लक्ष्मी पुराण में निहित है। इसे सुदर्शा व्रत के नाम से संबोधित किया गया है। पुराणों में वर्णित है कि स्वयं मां महालक्ष्मी ने इस व्रत की महिमा का बखान किया है। यह व्रत दरिद्रता का नाश कर धन, संतान, ऐश्वर्य और कीर्ति प्रदान करता है। लक्ष्मी पुराण की कथा बताती है कि कैसे एक गरीब महिला ने श्रद्धापूर्वक यह व्रत करके समस्त सुख प्राप्त किए, और कैसे एक राज्य की गर्वीली रानी ने व्रत का अपमान कर अपना सारा वैभव खो दिया। यह कथा इस तथ्य को स्थापित करती है कि महालक्ष्मी अहंकार या बाह्य आडंबर को तिरस्कृत कर विनम्रता, श्रद्धा और कर्म से प्रसन्न होती हैं। यह विधान समाज के हर वर्ग को समान रूप से समृद्धि प्राप्त करने का अवसर देता है।

वास्तव में ठिठुरती ठंड में भी पूजा-पाठ का संदेश संयम का विज्ञान है। मार्गशीर्ष की ठंड हमें भीतर की साधना सिखाती है। जब शरीर ठंड से सिकुड़ता है, तब आत्मा अपने भीतर की ऊष्मा खोजती है। इसीलिए इस मास में तप, व्रत और संयम का विशेष महत्त्व है। ब्रह्ममुहूर्त में स्नान, दीपदान और गोबर से लीपन इन सब धार्मिक क्रियाओं से ऊर्जा का संतुलन बनता है। आधुनिक विज्ञान भी मानता है कि इन क्रियाओं से वातावरण में नकारात्मक आयन नष्ट होते हैं और मन की एकाग्रता बढ़ती है। शास्त्रोक्त और वेदांत दृष्टिकोण से देखें तो वेदों में लक्ष्मी को श्री कहा गया है। श्री का अर्थ है ऐश्वर्य और सौंदर्य का संगम, वृद्धि, विस्तार और प्रसन्नता का एक रूप है। श्रीसूक्त में वर्णित है पद्मिनीं पद्मपत्रां च पद्मप्रीयां पद्मालयाम् अर्थात जो व्यक्ति कमल की भांति निर्मल, संतुलित और समर्पित जीवन जीता है, वही सच्ची लक्ष्मी की कृपा का अधिकारी बनता है।

श्रीसूक्त का ही एक और मंत्र कहता है हिरण्यवर्णां हरिणीं सुवर्णरजतस्रजाम्। यह हिरण्य अर्थात स्वर्णवर्ण बाहरी नहीं, आत्मा की आभा का प्रतीक है। जो व्यक्ति अपने भीतर के स्वर्णरूपी विवेक और सद्गुणों को चमकाता है, वही लक्ष्मी का वास्तविक उपासक है। अगहन का महीना इस आध्यात्मिक भाव को जाग्रत करता है। ठंड का यह समय हमें संयम और अनुशासन सिखाता है। यह बताता है कि सुख-सुविधाओं की प्रतीक्षा किए बिना भी श्रद्धा और कर्मयोग के माध्यम से लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। आज जब हमारी दिनचर्या की गति तेज हो चली है और मन की शांति दुर्लभ सी लगती है, तब मार्गशीर्ष हमें सोचने की प्रेरणा देता है कि क्या समृद्धि केवल भौतिक संपन्नता से आती है। क्या लक्ष्मी की आराधना सिर्फ धन की आकांक्षा है  या यह उस संतुलन की खोज है जिसमें श्रम और विश्राम, भोग और योग, धन और धर्म का समन्वय हो। मार्गशीर्ष का संदेश है कि धन से बंधने के बजाय धन को साधो। भक्ति और व्यवहार के बीच संतुलन ही सच्चा जीवन है। जब व्यक्ति अपनी इच्छाओं को मर्यादा में रखता है और अपने कर्म को निष्काम बनाता है, तब वही लक्ष्मी का प्रिय होता है। श्रद्धा तभी सार्थक है जब वह साधना बन जाए।

आज जब आधुनिक जीवन की भागदौड़ में मनुष्य थक चुका है, तब मार्गशीर्ष का महीना एक आध्यात्मिक विश्राम का अवसर है। यह हमें बताता है कि समृद्धि बैंक बैलेंस या वस्त्राभूषण में नहीं, मानसिक शांति और पारिवारिक समरसता में है। जब महिलाएं सुबह-सुबह ठंड में उठकर दीपक जलाती हैं, तो वे परंपरा नहीं, ऊर्जा-विज्ञान की एक शाश्वत प्रक्रिया को दोहरा रही होती हैं। दीयों की लौ, गाय के गोबर से बनी सतह और मंत्रों की ध्वनि ये सभी मिलकर वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती हैं। ग्रंथ कहते हैं कि जो व्यक्ति पूरे मार्गशीर्ष मास में नियमपूर्वक महालक्ष्मी का पूजन करता है, उसके जीवन में स्थिरता आती है। यह स्थिरता धन और वैभव के साथ विचार, व्यवहार और भावनाओं में भी होती है। कहा गया है यत्र लक्ष्मीः तत्र धर्मः, यत्र धर्मः तत्र जयः। जहां लक्ष्मी का वास होता है, वहां धर्म, नीति और विजय अपने आप आती हैं। इसलिए अगहन मास मां लक्ष्मी को बुलाने और अपने भीतर शुद्ध विचार तथा समृद्ध कर्म के बीज बोने का महीना है।

(लेखक सामाजिक और राजनीतिक विषयों के गहन विश्लेषक, विचारशील पत्रकार और समकालीन विमर्श के सजग दृष्टा हैं)

6 नवंबर 2025 का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, कौन रहेगा सतर्क

महासमुंद में श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई: मजदूरों के अवैध पलायन पर रोक, ठेकेदारों पर FIR और लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

ये भी पढ़ें...

शुभ अंक और रंग ank jyotish

24 फरवरी 2026 अंक ज्योतिष: मंगलवार को मूलांक 9 का प्रभाव, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा दिन

#शुक्रग्रह #गजलक्ष्मीयोग #शुक्रवार_विशेष #शुक्र_गोचर #शुक्र_का_प्रभाव #राशिफल2025 #JyotishInHindi #BhagyaUday #AstrologyToday #ShukraGrahaअगहन महीनाज़िंदगीनामा : डॉ. नीरज गजेंद्रडॉ. नीरजमहालक्ष्मीमहासमुंदमार्गशीर्षविशेष गुरुवारश्रीकृष्ण
महासमुंद कलेक्टर कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठा व्यक्ति, पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग”

महासमुंद कलेक्टर कार्यालय के सामने आमरण अनशन: पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग

#शुक्रग्रह #गजलक्ष्मीयोग #शुक्रवार_विशेष #शुक्र_गोचर #शुक्र_का_प्रभाव #राशिफल2025 #JyotishInHindi #BhagyaUday #AstrologyToday #ShukraGrahaअगहन महीनाज़िंदगीनामा : डॉ. नीरज गजेंद्रडॉ. नीरजमहालक्ष्मीमहासमुंदमार्गशीर्षविशेष गुरुवारश्रीकृष्ण
हिंदू पंचांग के अनुसार होली से ठीक 8 दिन पहले शुरू होने वाला होलाष्टक का समय पारंपरिक रूप से शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता।

Holashtak 2026: मंगलवार 24 फरवरी से शुरू, इन 6 राशियों को रहना होगा सतर्क

#शुक्रग्रह #गजलक्ष्मीयोग #शुक्रवार_विशेष #शुक्र_गोचर #शुक्र_का_प्रभाव #राशिफल2025 #JyotishInHindi #BhagyaUday #AstrologyToday #ShukraGrahaअगहन महीनाज़िंदगीनामा : डॉ. नीरज गजेंद्रडॉ. नीरजमहालक्ष्मीमहासमुंदमार्गशीर्षविशेष गुरुवारश्रीकृष्ण
webmorcha.com Weekly Horoscope

Weekly horoscope 23 फरवरी से 1 मार्च 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

#शुक्रग्रह #गजलक्ष्मीयोग #शुक्रवार_विशेष #शुक्र_गोचर #शुक्र_का_प्रभाव #राशिफल2025 #JyotishInHindi #BhagyaUday #AstrologyToday #ShukraGrahaअगहन महीनाज़िंदगीनामा : डॉ. नीरज गजेंद्रडॉ. नीरजमहालक्ष्मीमहासमुंदमार्गशीर्षविशेष गुरुवारश्रीकृष्ण
Aaj Ka Mausam Live: छत्तीसगढ़-ओडिशा में तेज बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम, उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी

Weather Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम, उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी

#शुक्रग्रह #गजलक्ष्मीयोग #शुक्रवार_विशेष #शुक्र_गोचर #शुक्र_का_प्रभाव #राशिफल2025 #JyotishInHindi #BhagyaUday #AstrologyToday #ShukraGrahaअगहन महीनाज़िंदगीनामा : डॉ. नीरज गजेंद्रडॉ. नीरजमहालक्ष्मीमहासमुंदमार्गशीर्षविशेष गुरुवारश्रीकृष्ण
19 फरवरी 2026 गुरुवार का राशिफल मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ मीन

19 फरवरी 2026, गुरुवार का राशिफल: वृषभ, सिंह और धनु के लिए शुभ संकेत, जानें मेष से मीन तक दांपत्य, सेहत, आर्थिक स्थिति, सावधानी और शुभ रंग-अंक

#शुक्रग्रह #गजलक्ष्मीयोग #शुक्रवार_विशेष #शुक्र_गोचर #शुक्र_का_प्रभाव #राशिफल2025 #JyotishInHindi #BhagyaUday #AstrologyToday #ShukraGrahaअगहन महीनाज़िंदगीनामा : डॉ. नीरज गजेंद्रडॉ. नीरजमहालक्ष्मीमहासमुंदमार्गशीर्षविशेष गुरुवारश्रीकृष्ण
शुभ अंक और रंग ank jyotish

19 फरवरी 2026, गुरुवार का अंक ज्योतिष: मूलांक 3, 6 और 9 के लिए खास दिन, जानें 1 से 9 तक दांपत्य, सेहत, आर्थिक स्थिति, शुभ अंक, उपाय, मंत्र, रत्न और रंग

#शुक्रग्रह #गजलक्ष्मीयोग #शुक्रवार_विशेष #शुक्र_गोचर #शुक्र_का_प्रभाव #राशिफल2025 #JyotishInHindi #BhagyaUday #AstrologyToday #ShukraGrahaअगहन महीनाज़िंदगीनामा : डॉ. नीरज गजेंद्रडॉ. नीरजमहालक्ष्मीमहासमुंदमार्गशीर्षविशेष गुरुवारश्रीकृष्ण
Aaj Ka Rashifal बुधवार

18 फरवरी 2026, बुधवार का राशिफल: जानें आज का दिन कैसा रहेगा मेष से मीन तक

#शुक्रग्रह #गजलक्ष्मीयोग #शुक्रवार_विशेष #शुक्र_गोचर #शुक्र_का_प्रभाव #राशिफल2025 #JyotishInHindi #BhagyaUday #AstrologyToday #ShukraGrahaअगहन महीनाज़िंदगीनामा : डॉ. नीरज गजेंद्रडॉ. नीरजमहालक्ष्मीमहासमुंदमार्गशीर्षविशेष गुरुवारश्रीकृष्ण
शुभ अंक और रंग ank jyotish

18 फरवरी 2026, बुधवार का अंक ज्योतिष: जानें आज का दांपत्य, सेहत, आर्थिक स्थिति, शुभ अंक, उपाय, मंत्र, रत्न और रंग (1 से 9 तक)

#शुक्रग्रह #गजलक्ष्मीयोग #शुक्रवार_विशेष #शुक्र_गोचर #शुक्र_का_प्रभाव #राशिफल2025 #JyotishInHindi #BhagyaUday #AstrologyToday #ShukraGrahaअगहन महीनाज़िंदगीनामा : डॉ. नीरज गजेंद्रडॉ. नीरजमहालक्ष्मीमहासमुंदमार्गशीर्षविशेष गुरुवारश्रीकृष्ण
होली पर खुलेंगी शराब दुकानें: क्या छत्तीसगढ़ सरकार शराबबंदी से दूर जा रही है?

Mahasamund Collector Vinay Kumar Langeh reviewing paddy procurement and physical verification of seized stock

धान उठाव में देरी पर नाराज कलेक्टर, अधिकारियों को दी चेतावनी

#शुक्रग्रह #गजलक्ष्मीयोग #शुक्रवार_विशेष #शुक्र_गोचर #शुक्र_का_प्रभाव #राशिफल2025 #JyotishInHindi #BhagyaUday #AstrologyToday #ShukraGrahaअगहन महीनाज़िंदगीनामा : डॉ. नीरज गजेंद्रडॉ. नीरजमहालक्ष्मीमहासमुंदमार्गशीर्षविशेष गुरुवारश्रीकृष्ण
Komakhan police action spot near Suarmar Ghoinabahra (file photo)

कोमाखान के पास पुलिस की बड़ी सफलता, संदिग्ध ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद

#शुक्रग्रह #गजलक्ष्मीयोग #शुक्रवार_विशेष #शुक्र_गोचर #शुक्र_का_प्रभाव #राशिफल2025 #JyotishInHindi #BhagyaUday #AstrologyToday #ShukraGrahaअगहन महीनाज़िंदगीनामा : डॉ. नीरज गजेंद्रडॉ. नीरजमहालक्ष्मीमहासमुंदमार्गशीर्षविशेष गुरुवारश्रीकृष्ण
खुर्सीपार के बाद साल्हेभाठा: जल जीवन मिशन में ₹32.65 लाख खर्च, फिर भी गांव प्यासा

22 फरवरी 2026 राशिफल: रविवार को मेष से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत, जानें पूरा भविष्यफल

17 फरवरी 2026, मंगलवार का राशिफल: जानें मेष से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत?

#शुक्रग्रह #गजलक्ष्मीयोग #शुक्रवार_विशेष #शुक्र_गोचर #शुक्र_का_प्रभाव #राशिफल2025 #JyotishInHindi #BhagyaUday #AstrologyToday #ShukraGrahaअगहन महीनाज़िंदगीनामा : डॉ. नीरज गजेंद्रडॉ. नीरजमहालक्ष्मीमहासमुंदमार्गशीर्षविशेष गुरुवारश्रीकृष्ण
अंक ज्योतिष

17 फरवरी 2026, मंगलवार का अंक ज्योतिष: जानें आज का दिन आपके लिए कितना शुभ?

#शुक्रग्रह #गजलक्ष्मीयोग #शुक्रवार_विशेष #शुक्र_गोचर #शुक्र_का_प्रभाव #राशिफल2025 #JyotishInHindi #BhagyaUday #AstrologyToday #ShukraGrahaअगहन महीनाज़िंदगीनामा : डॉ. नीरज गजेंद्रडॉ. नीरजमहालक्ष्मीमहासमुंदमार्गशीर्षविशेष गुरुवारश्रीकृष्ण
“ये पानी की टंकी नहीं… ये महासमुंद में बना मौत का गड्ढा है!”

₹20.78 लाख पर सन्नाटा क्यों? खुर्सीपार जल योजना में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

#शुक्रग्रह #गजलक्ष्मीयोग #शुक्रवार_विशेष #शुक्र_गोचर #शुक्र_का_प्रभाव #राशिफल2025 #JyotishInHindi #BhagyaUday #AstrologyToday #ShukraGrahaअगहन महीनाज़िंदगीनामा : डॉ. नीरज गजेंद्रडॉ. नीरजमहालक्ष्मीमहासमुंदमार्गशीर्षविशेष गुरुवारश्रीकृष्ण
डॉ. नीरज गजेंद्र

परीक्षा रूपी पर्वत को मनोबल, अनुशासन और आत्मविश्वास से लांघने की साधना पर पढ़िए पत्रकार डॉ. नीरज गजेंद्र का विशेष आलेख

#शुक्रग्रह #गजलक्ष्मीयोग #शुक्रवार_विशेष #शुक्र_गोचर #शुक्र_का_प्रभाव #राशिफल2025 #JyotishInHindi #BhagyaUday #AstrologyToday #ShukraGrahaअगहन महीनाज़िंदगीनामा : डॉ. नीरज गजेंद्रडॉ. नीरजमहालक्ष्मीमहासमुंदमार्गशीर्षविशेष गुरुवारश्रीकृष्ण

टी20 विश्व कप 2026 में भारत का जलवा, पाकिस्तान बच्चों की तरह खेला—61 रन से मात

#शुक्रग्रह #गजलक्ष्मीयोग #शुक्रवार_विशेष #शुक्र_गोचर #शुक्र_का_प्रभाव #राशिफल2025 #JyotishInHindi #BhagyaUday #AstrologyToday #ShukraGrahaअगहन महीनाज़िंदगीनामा : डॉ. नीरज गजेंद्रडॉ. नीरजमहालक्ष्मीमहासमुंदमार्गशीर्षविशेष गुरुवारश्रीकृष्ण
16 से 22 फरवरी 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल – मेष से मीन तक दांपत्य, सेहत और आर्थिक भविष्यफल

16–22 फरवरी साप्ताहिक राशिफल: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें कहीं आपकी राशि तो नहीं?

#शुक्रग्रह #गजलक्ष्मीयोग #शुक्रवार_विशेष #शुक्र_गोचर #शुक्र_का_प्रभाव #राशिफल2025 #JyotishInHindi #BhagyaUday #AstrologyToday #ShukraGrahaअगहन महीनाज़िंदगीनामा : डॉ. नीरज गजेंद्रडॉ. नीरजमहालक्ष्मीमहासमुंदमार्गशीर्षविशेष गुरुवारश्रीकृष्ण
🔢 साप्ताहिक अंक ज्योतिष 16 फरवरी से 22 फरवरी 2026: जानिए क्या कहता है आपका मूलांक (1 से 9 तक)

Weekly Ank Jyotish 16–22 February 2026 साप्ताहिक अंक ज्योतिष 16 फरवरी से 22 फरवरी 2026: जानिए क्या कहता है आपका मूलांक (1 से 9 तक)

#शुक्रग्रह #गजलक्ष्मीयोग #शुक्रवार_विशेष #शुक्र_गोचर #शुक्र_का_प्रभाव #राशिफल2025 #JyotishInHindi #BhagyaUday #AstrologyToday #ShukraGrahaअगहन महीनाज़िंदगीनामा : डॉ. नीरज गजेंद्रडॉ. नीरजमहालक्ष्मीमहासमुंदमार्गशीर्षविशेष गुरुवारश्रीकृष्ण
[wpr-template id="218"]