रायपुर। राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में अब तक नौ लाख 58 हजार से ज्यादा सूखा पीड़ित किसानों को 568 करोड़ 67 लाख रुपए का मुआवजा दिया जा चुका है। मुआवजा वितरण लगभग पूर्णता की ओर है।
ज्ञातव्य है कि राज्य के 27 में से 21 जिलों के इन किसानों की खेती पिछले वर्ष 2017 के खरीफ मौसम में अल्प वर्षा से प्रभावित हुई थी।
विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित जिलों में 96 तहसीलों को सूखा प्रभावित घोषित किया गया था।
जहां राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नौ लाख 58 हजार 411 किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत यह मुआवजा राशि वितरित की गई है।
राजनांदगांव जिले में सबसे ज्यादा मुआवजा
- इनमें सबसे ज्यादा लगभग दो लाख 34 हजार किसान राजनांदगांव जिले के हैं, जिन्हें आरबीसी 6-4 के तहत 124 करोड़ 96 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया है।
- अधिकारियों ने बताया कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के एक लाख 32 हजार 599 किसानों को 84 करोड़ 49 लाख रुपए
- बेमेतरा जिले के एक लाख 22 हजार 659 किसानों को लगभग 68 हजार 17 लाख रुपए
- बिलासपुर जिले के 77 हजार 227 किसानों को 43 करोड़ 57 लाख रुपए का मुआवजा वितरण किया गया है।
इन जिलों में भी बांटे मुआवजा
- कबीरधाम (कवर्धा) जिले के 46 हजार 818 किसानों को 23 करोड़ 43 लाख रुपए
- रायगढ़ जिले के 36 हजार 552 किसानों को 18 करोड़ 71 लाख रुपए
- गरियाबंद जिले के 34 हजार 164 किसानों को 20 करोड़ 51 लाख रुपए
- कांकेर जिले के 32 हजार 649 किसानों को 35 करोड़ 66 लाख रुपए
- दुर्ग जिले के 34 हजार 244 किसानों को 24 करोड़ 85 लाख रुपए दिए जा चुके हैं।
- अधिकारियों के अनुसार बालोद जिले के 25 हजार 940 किसानों को पांच करोड़ 20 लाख रुपए
- महासमुंद जिले के 30 हजार 510 किसानों को 29 करोड़ 09 लाख रुपए की मुआवजा राशि दी जा चुकी है।
कोरबा को मिला सबसे कम मुआवजा
- मुंगेली जिले के 22 हजार 094 किसानों को 12 करोड़ 86 लाख
- धमतरी जिले के 22 हजार 275 किसानों को 14 करोड़ 27 लाख
- कोरिया (बैकुण्ठपुर) जिले में 21 हजार 169 किसानों को 8 करोड़ 88 लाख
- रायपुर जिले में 20 हजार 943 किसानों को 14 करोड़ 17 लाख
- दंतेवाड़ा जिले में 19 हजार 619 किसानों को 17 करोड़ 77 लाख
- कोण्डागांव जिले में 16 हजार 052 किसानों को 5 करोड़ 65 लाख
- बीजापुर जिले में दस हजार 709 किसानों को लगभग 8 करोड़ 67 लाख
- नारायणपुर जिले में सात हजार 665 सूखा प्रभावित किसानों को लगभग 2 करोड़ 48 लाख
- जांजगीर-चांपा जिले में सात हजार 144 किसानों को तीन करोड़ 14 लाख
- कोरबा जिले में तीन हजार 461 किसानों को दो करोड़ 13 लाख रूपए का मुआवजा दिया गया है।