Tuesday, May 30, 2023
Homeकोमाखानजिंदगी के उड़ान में आज आपका राशिफल क्या कहता है, पढ़िए और...

जिंदगी के उड़ान में आज आपका राशिफल क्या कहता है, पढ़िए और रहिए सतर्क

सबसे पहले जानिए आज का शुभ मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2019। अयन- दक्षिणायन, मास- भाद्रपद, पक्ष- शुक्ल, संवत्सर का नाम- परिधावी, ऋतु- शरद, वार- शुक्रवार, तिथि (सूर्योदयकालीन)- अष्टमी, नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- ज्येष्ठा, योग (सूर्योदयकालीन)- विषकुंभ, करण (सूर्योदयकालीन)- विष्टि, लग्न (सूर्योदयकालीन)- सिंह।

शुभ समय- 7.30 से 10.45, 12.20 से 2.00 तक।

राहुकाल- प्रात: 10.30 से 12.00 बजे तक।

दिशाशूल- वायव्य।

योगिनी वास- ईशान।

गुरु तारा- उदित।

शुक्र तारा- अस्त।

चंद्र स्थिति- धनु।

व्रत/ मुहूर्त- श्री राधा अष्टमी, श्री दधीचि जयंती।

यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।

आज का मंत्र- ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं स. शुक्राय नम:’।

http://VIDEO : War का पहला गाना ‘घुंघरू’ रिलीज़, जबरदस्त है ऋतिक-वाणी की केमिस्ट्री

 

मेष यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विरोध होगा। बेचैनी रहेगी। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

वृष कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। घर-बाहर सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। प्रमाद न करें।

मिथुन पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी संत-महात्मा का आशीर्वाद मिल सकता है। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रमाद न करें।

कर्क चोट व दुर्घटना से बचें। शारीरिक हानि हो सकती है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कारोबार ठीक चलेगा। नौकरी में कलह हो सकती है। निवेश इत्यादि में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी।

सिंह विवाह के उम्मीदवारों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। घर-परिवार की चिंता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर अवसर हाथ आएंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कन्या भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं का पराभव होगा। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। चिंता तथा तनाव में कमी होगी। प्रमाद न करें।

 

http://बौखलाए पाकिस्तान ने LoC पर तैनात किए 2000 सैनिक

तुला किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। संगीत‍ व चि‍त्रकारी आदि के कार्य सफल तथा पूर्ण होंगे। एकाग्रता बनी रहेगी। अध्ययन में मन लगेगा। धनार्जन होगा।

वृश्चिक बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के इस्तेमाल से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। लाभ का प्रतिशत कम रहेगा। दूसरों की अपेक्षा बढ़ेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा।

धनु मेहनत का फल पूरा-पूरा प्राप्त होगा। रिश्तेदारों तथा मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।

मकर माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च होगा। शरीर के ऊपरी हिस्से में कष्ट संभव है। अच्छी खबर प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी।

कुंभ भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होकर सहयोग मिलेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड लाभ देंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कष्ट संभव है।

मीन अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। कानूनी अड़चन आ सकती है। लापरवाही न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। धैर्य रखें।

 

आज का उपाय- मंदिर में श्रृंगार सामग्री अर्पित करें।

आज जन्म लिए जातक का नामाक्षर- नो, या, यी, यू।

वनस्पति तंत्र उपाय- गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

 

https://webmorcha.com/national-players-preparing-but-questions-raised-in-the-competition/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट खबरें

%d bloggers like this: