पवन पटेल ने रैली को दिखाया हरी झंडी
महासमुंद.
- नगर पालिका परिषद महासमुंद द्वारा शहर को सुदंर एवं स्वच्छ बनाने रैली निकाली।
खुले में शौच बद करो, सभ्य और स्वस्थ्य बनो, के उद्देश्य तथा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कलेक्टर परिसर से प्रारंभ हुई रैली को नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल ने हरी झंडी दिखाया।
यहां पहुंचाया संदेश
- स्वच्छता का संदेश देते हुये रैली कलेक्टर ऑफिस से बरोंडा चौक, कचहरी चौंक, नेहरू , स्वामी , सब्जी
मार्केट से निलकंठ चौंक, बिठौवा टाकिज से अम्बेडकर चौक से वापस नेहरू चैक होते हुये नगर पालिका परिषदमें समाप्त हुई।
रैली के माध्यम से शहर की जनता को स्वच्छता का संदेश दिया गया, एवं शौचालय का
उपयोग करना बताया गया।
रैली में गणमान्य नागरिक हुए शामिल
रैली में प्रमुख रूप से कलेक्टर हिम शिखर गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह गोल्डी , महामंत्री ऐतराम साहू, जनपद सदस्य योगेश्वर चन्द्राकर, सभापति मीना वर्मा, नेहरू नेताम, पार्षद राकेश पटवा, दशोदा ध्रुव, महिला मोर्चा महामंत्री निरंजना शर्मा, लक्ष्मी साहू, एसडीएम प्रेम प्रकाश शर्मा, मुख्यनगरपालिका अधिकारी प्रिति सिंह, सहायक अभियंता बीआर साहू, पालिका के अधिकारी कर्मचारीगण, स्व सहायता समुह की महिलाएं, मिनी टिप्पर चालक, सफाई मित्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे।