होम

सैलरी मांगी तो नाबालिग लड़की की कर दी हत्या और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए

नई दिल्ली। देश की राजधानी नईदिल्ली में अपनी सैलरी मांगी तो एक नाबालिग लड़की की हत्या कर दी और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

  • पुलिस ने इस मामले में मंजीत करकेता को दिल्ली के नांगलोई से गिरफ्तार किया गया है।
  • बताया जाता है कि लड़की की हत्या में एक महिला समेत चार लोग शामिल हैं।
  • उक्त युवती झारखंड की रहने वाली है और 6500 रुपए की सैलरी पर घर में काम करती थी।
  • आरोपी ने लड़की की हत्या करने के बाद उसकी बॉडी को 12 टुकड़ों में काट दिया।
  • एडिशनल डिप्टी कमिश्नर राजेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि लड़की पिछले तीन साल से ईस्ट ऑफ कैलाश में एक बिजनेसमैन के यहां काम कर रही थी, लेकिन उसे एक रुपए भी सैलरी नहीं दी गई।

पैसा देता था, पर खा जाते थे दूसरे लोग

  • एडिशनल डिप्टी कमिश्नर सागर ने बताया कि उसका मालिक सैलरी देता था, किन जो लोग उसे दिल्ली लेकर आए थे, वो पूरा पैसा खा जाते थे और लड़की को कभी एक रुपया भी नहीं दिया।
  • पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद ये पता चल पाया कि हत्या के पीछे मुख्य वजह क्या थी।

पिता की पहले हो चुकी है मौत

  • लड़की के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। वो अपने मां और दो भाइयों के साथ झारखंड के मालगो गांव में रहती थी।
  • तीन साल पहले दिल्ली में काम दिलाने और अच्छी सैलरी देने का वादा कर के उसे दिल्ली लाया गया था।
  • आरोपी करकेता और उसके अन्य साथी ने मिलकर लड़की को अच्छी सैलरी का लालच देकर उसे दिल्ली ले कर आए।

कोई प्लेसमेंट एजेंसी नहीं

  • पुलिस ने बताया कि ये लोग कोई प्लेसमेंट एजेंसी नहीं चलाते हैं लेकिन झारखंड से कई लड़कियों को लेकर आते हैं और दिल्ली की कोठियों में काम पर लगा देतें हैं।
  • बता दें कि दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसियां अन्य राज्यों से लड़के-लड़कियों को लेकर आती हैं और सस्ते सैलरी पर दिल्ली में घरों में काम पर लगा देती हैं।

ये भी पढ़ें...

webmorcha

आपका मित्र कितना विश्वासपात्र, कितना झूठा? 6 संकेतों से करें स्वार्थी दोस्त की पहचान, इन 6 संकतों से पहचान सकते हैं कि आपका दोस्त

hatyajharkhandnagloinai dillisailuryटुकड़े-टुकड़ेनईदिल्लीनाबालिग लड़कीमांगीसैलरीहत्या
Verified by MonsterInsights